दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला: नीट पेपर लीक मामले में कही ये बात; परीक्षाओं को लेकर दी यह राय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने नीट पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों की जड़ ऑनलाइन व्यवस्था है, जिसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाला से हुई और अब यह समस्या नीट तक पहुंच गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि सभी प्रतियोगी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में कराई जानी चाहिए, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लग सके। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि वे पद नहीं छोड़ते तो प्रधानमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।
सिंह ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली के चलते ही पेपर लीक और धांधली के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि संसद की उच्च शिक्षा संबंधी स्थायी समिति, जिसकी अध्यक्षता वे कर रहे हैं, ने पहले ही सुझाव दिया था कि परीक्षाएं सरकारी एजेंसियों के जरिए कराई जाएं, निजी कंपनियों को जिम्मेदारी न दी जाए और परीक्षा केंद्र भी सरकारी हों। लेकिन इन सुझावों को नजरअंदाज किया गया।
उन्होंने यह भी दावा किया कि नीट परीक्षा के पेपर 2024 और 2025 में भी लीक हुए थे और यह पूरी प्रक्रिया सुनियोजित तरीके से की जा रही है। साथ ही, प्रदीप जोशी की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें “भ्रष्टाचार का प्रतिबिंब” बताया। इसके अलावा सिंह ने ओबीसी आरक्षण और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार की नीतियों में पारदर्शिता की कमी है।
संबंधित समाचार

हाईवे किनारे मिला 20 वर्षीय युवती का शव:कपड़े अस्त-व्यस्त; हत्या की आशंका से जांच, अप्रैल में तय थी शादी

निगम ने वसूला टैक्स...23 साल बाद 42 मकानों पर बुलडोजर:भू-माफियाओं ने बसा दी कॉलोनी; 16 कमिश्नर और दर्जनभर अफसरों की जवाबदेही कहां?

इंदौर बनेगा अब सोलर सिटी:40 हजार छतों पर बन रही 235 मेगावाट बिजली; उज्जैन की कुल मांग के बराबर

सत्ता की छत्रछाया में फल-फूल रहा भू-माफिया तंत्र:खजराना से सिरपुर और हवा बंगला से बाणगंगा तक अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल

शहर में चोरों के हौसले बुलंद:पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर दुकानों को बनाया निशाना; सब्बल से खोला शटर, अंदर बैठकर गिने नोट

नशे के खिलाफ पुलिस की अपील पर भड़का जनता का गुस्सा:लोगों ने लगाए ये आरोप; 20 घंटे में आए 180 से ज्यादा कमेंट

खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक के बेटे के प्रवेश मामले में कार्रवाई:इन पर गिरेगी गाज; सुरक्षा एजेंसी पर लगेगा आर्थिक जुर्माना

टूटे मकानों के मलबे के बीच रहने को मजबूर कई परिवार:बोले- अब जाएं तो जाएं कहां; खाने का संकट, मलबे से ईंट-सरिए निकालकर बेच रहे

रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले एक्टर की बढ़ी मुश्किलें:पुलिस ने जारी किए दो नोटिस; बयान के लिए नहीं पहुंचा मैनेजर

IAS के खिलाफ जांच की तैयारी:इस मामले में शासन कर सकता है विभागीय कार्रवाई

इंदौर में आज से प्लास्ट पैक-2026 की शुरुआत:450 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा; कंपोस्टेबल प्लास्टिक से AI रीसाइक्लिंग तक का प्रदर्शन

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में दंपती ने चढ़ाया 121 किलो सोना:208 करोड़ कीमत; जानिए किस परिवार ने किया इतना बड़ा दान

जेल से निकलीं मिमरोट, तेवर और तीखे:भाजपा को घेरा; अब जीतू पटवारी संभालेंगे मंडी आंदोलन की कमान

आतंकवाद से लेकर सियासत तक बिट्टा के तीखे तेवर:मोदी-योगी की तारीफ; बोले- राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर राष्ट्रहित

संविधान गौरव दिवस पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना:बोले- बाबा साहब के नाम पर की वोट की राजनीति

अफसरों ने नहीं सुनी फरियाद तो महादेव के दरबार में लगाई अर्जी:बाबा! समय पर वेतन दिलवा दो

धान की बोरी के जरिए साजिश...ग्रामीणों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार:रेत के अवैध कारोबार का विरोध पड़ा महंगा? गांजे के झूठे केस में फंसाने का आरोप

सतना जिला पंचायत बैठक में हंगामा:विपक्षी धरने पर बैठे; DMF राशि आवंटन में पक्षपात का आरोप

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!