किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा: भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खिलचीपुर मंडी में मुख्यमंत्री किसान भोजन योजना का हाल; किसानों ने कहा- आज तक नहीं मिला 5 रुपए में खाना
100-200 रुपए खर्च कर बाहर होटल जाना पड़ता है; मंडी प्रबंधन की निगरानी पर भी सवाल
खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
किसानों को मंडी में सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान भोजन योजना खिलचीपुर कृषि उपज मंडी में कागजों तक सिमटती नजर आई। योजना के तहत किसानों को 5 रुपए में भोजन मिलना था, लेकिन मंडी की कैंटीन में थाली की जगह पोहा, चाय, सेव-नमकीन और गुटखा-पाउच बिक रहे थे।
किसान लंबे समय से भोजन नहीं मिलने की शिकायत कर रहे थे, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। बुधवार को किसानों की शिकायत के बाद गुरुवार को अधिकारियों ने कैंटीन की जांच की तो गड़बड़ियां सामने आ गईं।
जांच के दौरान कैंटीन संचालक ने अधिकारियों के सामने भोजन उपलब्ध कराने का दावा किया, लेकिन मौके पर पहुंचे किसानों ने उसकी बातों की पोल खोल दी। किसानों ने बताया कि वे कई बार मंडी में उपज बेचने आए, लेकिन उन्हें कभी 5 रुपए में भोजन नहीं मिला।
खाना मांगने पर संचालक नाश्ता उपलब्ध होने की बात कहकर टाल देता था। मजबूरी में किसानों को मंडी से बाहर होटल में जाकर 100 से 200 रुपए तक खर्च करने पड़ते थे।
अधिकारियों के सामने भोजन का इंतजाम दिखाने की कोशिश
किसानों की शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी मौजूद खान, नायब तहसीलदार चैनसिंह भिलाला और पटवारी जीतमल दांगी ने गुरुवार सुबह कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां भोजन बनाने के बजाय पोहा और चाय की बिक्री हो रही थी। गुटखा-पाउच, सेव और नमकीन भी रखे मिले।
अधिकारियों ने जब संचालक से 5 रुपए में पूड़ी-सब्जी देने की व्यवस्था के बारे में पूछा तो उसने दावा किया कि योजना के तहत किसानों को भोजन दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान उसने पांच किसानों के लिए पूड़ी-सब्जी बनाकर रखी थी। बताया गया कि अधिकारियों के सामने कुछ लोगों से 5 रुपए में खाना मिलने की बात भी कहलवाई गई।
हालांकि, जांच की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे किसानों ने वास्तविक स्थिति बता दी।
किसान बोले- 10 साल से मंडी आ रहे, कभी नहीं मिली थाली
डालूपुरा के किसान भेरूसिंह चौहान, खुड़िया बेह के कन्हैयालाल और चितावलिया के विष्णु दांगी ने अधिकारियों को बताया कि वे कई बार उपज बेचने मंडी आए, लेकिन कैंटीन में कभी 5 रुपए का भोजन नहीं मिला। यहां 10 रुपए में पोहा और 10 रुपए में चाय मिलती है। खाना खाने के लिए बाहर जाना पड़ता है।
एक किसान ने बताया कि वह पिछले 10 साल से मंडी में उपज बेचने आ रहा है, लेकिन आज तक उसे योजना के तहत भोजन नहीं मिला। किसानों के मुताबिक, सुबह उपज लेकर मंडी आने के बाद कई बार शाम तक रुकना पड़ता है।
ऐसे में भोजन की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी होती है। मंडी में हम्माली करने वाले मुकेश वर्मा ने भी बताया कि उन्होंने कैंटीन में कभी भोजन बनते नहीं देखा।
योजना किसानों के लिए, निगरानी करने वाले कहां थे?
कैंटीन संचालन के लिए टेंडर दिया गया था, इसके बावजूद किसानों को भोजन नहीं मिलना संचालक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। इससे भी बड़ा सवाल मंडी प्रबंधन की निगरानी को लेकर है। जब कैंटीन में भोजन की जगह नाश्ता और गुटखा-पाउच बेचे जा रहे थे, तो मंडी सचिव और जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई?
कुछ लोगों ने नाम नहीं बताने की शर्त पर आरोप लगाया कि मंडी प्रबंधन को कैंटीन की गतिविधियों की जानकारी थी। हालांकि, इस संबंध में मंडी सचिव का पक्ष सामने नहीं आया है। अब जांच में यह भी देखा जाएगा कि टेंडर की शर्तों का पालन हुआ या नहीं और कैंटीन का नियमित निरीक्षण किसकी जिम्मेदारी थी।
कैंटीन और बाहर के होटलों से 7 घरेलू सिलेंडर जब्त
कैंटीन की जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल भी सामने आया। अधिकारियों ने कैंटीन से तीन घरेलू गैस सिलेंडर और दो गैस भट्टियां जब्त कीं। इसके बाद टीम मंडी के बाहर संचालित होटलों पर पहुंची। वहां चार होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर से चाय-नाश्ता बनाया जा रहा था।
अधिकारियों ने वहां से भी चार घरेलू सिलेंडर और भट्टी जब्त की। होटल संचालकों को घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।
कलेक्टर कोर्ट में पेश होगा मामला
सहायक आपूर्ति अधिकारी मौजूद खान ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर कैंटीन की जांच की गई थी। घरेलू गैस सिलेंडर और भट्टियां जब्त कर पंचनामा बनाया गया है। किसानों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसानों ने योजना के तहत भोजन नहीं मिलने की शिकायत की है।
प्रकरण तैयार कर कलेक्टर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां से आगे की कार्रवाई होगी।
नायब तहसीलदार चैनसिंह भिलाला ने भी कैंटीन में अव्यवस्थाएं मिलने और घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए जाने की पुष्टि की।
संबंधित समाचार

जमीन पर वर्षों से काबिज, फिर भी अधिकारों से वंचित किसान-आदिवासी:पट्टों और मकानों की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!