खबर
Top News

दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का संविधान पसंद: अदालत की अवमानना का चले मुकदमा; महापौर भार्गव ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 6:00 pm
शेयर करें:
दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान का संविधान पसंद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली पर की गई टिप्पणी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आपत्ति जताई है। भार्गव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के बयानों से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें भारतीय संविधान के बजाय पाकिस्तान का संविधान अधिक प्रिय है। एक कानून के विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि के नाते भार्गव ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति उपयोग की गई भाषा को न्यायिक गरिमा के अनुकूल नहीं माना है।

महापौर ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार के समय के हालातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज दिग्विजय सिंह न्यायपालिका पर सवाल खड़े कर रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी अपने प्रत्याशी का नामांकन तक सही ढंग से दाखिल नहीं कर सकी।

उन्होंने कहा कि कानून के जानकारों का मत है कि यदि किसी उम्मीदवार पर आपराधिक मामला लंबित था, तो उसे शपथ पत्र में उल्लेखित करना चाहिए था। कांग्रेस के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को यह ज्ञात था कि नामांकन निरस्तीकरण के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में सीधे चुनौती दी जा सकती थी, लेकिन उन्होंने समय रहते कदम नहीं उठाया।

चुनाव याचिका ही एकमात्र कानूनी रास्ता
भार्गव ने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 9 से 11 जून के बीच पार्टी ने क्या किया? रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश के विरुद्ध निर्वाचन आयोग में अपील का कोई प्रावधान नहीं होता और चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद चुनाव याचिका ही एकमात्र कानूनी रास्ता होता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दो दिन की देरी क्यों की और अंत समय में याचिका क्यों लगाई? महापौर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सुनवाई का समय दिया, इसके बावजूद दिग्विजय सिंह का न्यायालय के प्रति रुख अवमानना की श्रेणी में आता है।

भार्गव ने मांग की कि इस मामले में दिग्विजय सिंह पर अवमानना की कार्रवाई होनी चाहिए और वे इस संबंध में न्यायालय से स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह करेंगे।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 1 hour ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 1 hour ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 2 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 2 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 3 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 3 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 3 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 3 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 4 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 4 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 4 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 4 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 4 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 4 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!