खबर
Top News

धीरज दुबे ने फर्जी सदस्य बनाए: जहां मल्टी ही नहीं; वहां फ्लैट बेच खाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मार्च 2026, 12:36 pm
शेयर करें:
धीरज दुबे ने फर्जी सदस्य बनाए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार रोड पर बसी अवैध गोवर्धन पैलेस कालोनी में युग चेतना हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष धीरज दुबे के एक और मामले का खुलासा हुआ है। उन्होंने कालोनी में 31 लोगों को फ्लैट बेच खाए, जबकि वहां कोई मल्टी ही नहीं है। यही नहीं, दुबे ने 14 लोगों को प्लॉट आवंटित किए हैं, जो कि संस्था के सदस्य ही नहीं है। इसके अलावा, दुबे ने जो 123 सदस्यों की सूची सहकारिता विभाग को सौंपी है, उसमें न तो इन 14 और न उन 31 लोगों के नाम हैं। जाहिर है कि ये 45 फर्जी सदस्य हैं, जिन्हें दुबे ने उपकृत किया है।

फर्जी सदस्यों की सूची
ये काॅलोनी चंदननगर रोड पर सिरपुर तालाब के सामने बसी है। ये एरोड्रम रोड पर बीएसएफ की बाउंड्री के पीछे का हिस्सा है। कालोनी युग चेतना गृह निर्माण सहकारी संस्था के अध्यक्ष सुनील कुमावत ने काटी थी, लेकिन उनके द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद अब इस पर धीरज दुबे काबिज हैं। खुलासा फर्स्ट के हाथ लगे दस्तावेजों से साफ जाहिर है कि संस्थाध्यक्ष दुबे ने काफी गड़बड़ियां की हैं।

यह है गड़बड़ी
प्रमाणित कॉपियों में एक सदस्यता सूची है, जिसमें संस्था के 123 सदस्यों के नामों और पतों का जिक्र है। लेकिन एक सूची 14 सदस्यों की है, जिनमें से एक भी नाम इन 123 सदस्यों की सूची में नहीं हैं। इसका मतलब ये है कि ये सूची फर्जी सदस्यों की है। इनमें नाम के साथ प्लॉट क्रमांक दिए गए हैं।

इनमें मधु जगदीश पंचोली-45, वीणा देवेंद्र शर्मा-33, श्याममनोहर नंदलाल शर्मा-19, कमलेश कांतिलाल शर्मा-47, सत्यनारायण बजरंगलाल शर्मा-46, सूरज चतुर्भुज गुप्ता-24, लीलाबाई जगदीश गौर-14, मालतीदेवी मधुकरराव-20, देवेंद्र बाबूलाल शर्मा-32, सीमा हरिकृष्ण गौहर-07, हरीश सूरजप्रसाद गुप्ता-25, सरिता मनोज कल्याणे-39, प्रवीणा सुनील धौलपुरे-26, मनोहर कन्हैयालाल गौड़-59 शामिल हैं। इन सभी से 30-30000 रुपए लिए गए हैं। इनके अलावा, दिलीप भागीरथ गौड़-12 और विनोद पुरुषोत्तम शर्मा-13 को लीज डीड भी की गई है जो 55-5500 रुपए की है।

दुबे ने एक और बड़ा खेला किया
दुबे ने इनके अलावा और एक बड़ा खेला किया है। गोवर्धन पैलेस काॅलोनी में कोई मल्टी ही नहीं है लेकिन उन्होंने 31 लोगों को फ्लैट बेच खाए हैं। इनमें से 16 के नाम और फ्लैट क्रमांक हैं-अनूप शंकरलाल सोनी-203, शुभेंद्र शिवकुमार चतुर्वेदी-105, बृजकिशोर बालकृष्ण गोयल-102, रितेश हेमंत जैन-405, रमन के माथुर-103, स्मृति कृष्णा 403, राधिका कृष्णा चौपड़ा 206, विक्रम पीके चौपड़ा-406, रणजीत पीके चौपड़ा-305, पीथमपुर प्रालि-201, साहिब चामोरकर 204, संतोष तनसुखलाल जैन-106, हुसैन एके खान-401, राधाकृष्ण गोविंद गोयल 102, राजेश मोहनलाल जैन 202, ममता रमन-402, जगदीश गोवंदराम भाटी-302। इनको कहां, किस मल्टी में फ्लैट मिले हैं, कुछ जानकारी नहीं है।

कर्मचारी के साथ भी कर चुके हैं धोखाधड़ी
संस्थाध्यक्ष धीरज दुबे ने अपनी ही संस्था के कर्मचारी मनोज राठौर के साथ भी धोखाधड़ी की है। उन्होंने 2006 में तत्कालीन अध्यक्ष सुनील कुमावत से 5 प्लॉट (प्रत्येक की कीमत 32 हजार रुपए) लिए थे और एवज में एक ही दिन नकद राशि भी भुगतान की थी। राठौर को प्लॉट क्र. 99, 101, 102 और 103 आवंटित किए गए जिनमें प्लॉट क्र. 101 संयुक्तीकरण का था।

प्लॉटों पर कब्जा नहीं दिया। दुबे उस वक्त संस्था का सारा कामकाज देखते थे। उन्होंने राठौर को प्लॉट न देने के लिए 2012 मेंं गांजा तस्करी के झूठे आरोप में जेल पहुंचा दिया। 20 माह बाद जेल से छूटे तो पता चला कि कुमावत ने रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

राठौर का आरोप है कि दुबे ने तीन प्लॉट जो सास, साले, बड़सास के नाम थे, फर्जी नोटरी पर बेच दिए। पत्नी गायत्री दुबे ने फर्जी साइन किए। विरोध किया तो दुबे ने बुलाकर तीन प्लॉटों के पैसे लौटा दिए। दुबे ने भरोसा दिया कि वो कहीं और मकान दिला देगा। वाटर प्लांट भी लगाएगा, लेकिन ये वादा पूरा नहीं किया और धमकाना शुरू कर दिया।

अन्नपूर्णा थाने में शिकायत की तो उसने फर्जी नौटरी पेश की जिस पर राठौर की पत्नी संतोष के फर्जी हस्ताक्षर थे। सबदुर शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। राठौर का ये भी आरोप है कि दुबे के इशारे पर संस्था सदस्य कमल संदवाने ने जान से मारने की धमकी दी।

क्या कहते हैं धीरज दुबे...
मामले में युग चेतना हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष धीरज दुबे ने कहा कि कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। जो नियमानुसार सदस्य बने हैं, उन्हें ही प्लॉट दिए गए हैं। राठौर खुद डिफाल्टर हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 9 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 10 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 10 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 10 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 10 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 11 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 11 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 11 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 11 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 11 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 11 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 11 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 12 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 12 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 12 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 12 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 12 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 12 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 12 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!