नौतपा के बावजूद तापमान का यह हाल: तेज धूप और उमस से लोग परेशान; रात में भी राहत नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नौतपा शुरू हुए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस बार तापमान अब तक 42 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच पाया है। हालांकि तेज धूप और उमस के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।
दोपहर के समय हालात ऐसे हैं मानो तापमान 43 से 44 डिग्री के करीब हो, लेकिन वास्तविक तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार नौतपा में गर्मी के तेवर अपेक्षाकृत नरम हैं, लेकिन उमस और चिलचिलाती धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान 26.9 डिग्री रहा।
गुरुवार को दिन के तापमान में करीब एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं पिछले तीन दिनों से रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।
शुक्रवार सुबह से मौसम साफ रहा और धूप तेज होते ही उमस का असर भी बढ़ने लगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। हालांकि दोपहर के समय गर्मी और उमस का असर जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक इंदौर में मई महीने में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच चुका है। 31 मई 1994 को शहर में 46.6 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया था।
वहीं मई महीने में कई बार बारिश भी देखने को मिली है। पिछले वर्ष मई में करीब 3 इंच बारिश दर्ज की गई थी। वर्ष 2014 से 2023 के बीच नौ बार मई महीने में बारिश हो चुकी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!