विधायक की धमकी के बाद उपायुक्त निलंबित: लगातार हो रहे अवैध निर्माण को लेकर विधायक ने दी थी धरना देने की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा में विधायक के द्वारा प्रश्न पूछे जाने पर निगम की ओर से उसकी जानकारी भेजी गई, लेकिन त्रुटिपूर्ण जानकारी होने का खुलासा होने के बाद निगम में हड़कंप मच गया। निगमायुक्त ने आनन-फानन में अधीक्षक को निलंबित ओर लिपिक को बर्खास्त कर दिया। इसके बाद भी विधायक की नाराजगी दूर नहीं हुई और उन्होंने कहा कि निगम उपायुक्त की लापरवाही से भ्रामक जवाब भेजा गया।
इसका जिम्मेदार मानते हुए उपायुक्त को निलंबित किया जाए। अन्यथा वह धरना देंगे। इसके बाद उपायुक्त को भी निलंबित कर दिया गया। इस तरह त्रुटिपूर्ण जवाब भेजने के मामले में निगम के दो अधिकारी निलंबित और एक कर्मचारी बर्खास्त हो गया।
निगम में अफसरों की अफसरशाही हावी है। इसके चलते निगम के अधिकतर विभागों में अफसरों की मनमानी से कामकाज हो रहा है। यही वजह है कि विधायक महेंद्र हार्डिया के द्वारा जब विधानसभा में प्रश्न पूछा गया तो उसका जवाब निगम स्थापना विभाग के अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव व लिपिक अतुल बाजपेई के द्वारा जवाब तैयार कर शासन को पहुंचाया गया।
बाद में खुलासा हुआ कि भेजी गई जानकारी त्रुटिपूर्ण है। इससे निगम में हड़कंप मच गया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने शासन को त्रुटिपूर्ण व भ्रामक जवाब भेजने के मामले में स्थापना अधीक्षक हरीश श्रीवास्तव को तत्काल निलंबित करने और लिपिक विनियमित अतुल बाजपेई को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए।
इस कार्रवाई की जानकारी विधायक को मिली तो वह इस से संतुष्ट नहीं हुए। विधायक ने निगमायुक्त को दो टूक चेतावनी दी कि शासन को भ्रामक जवाब भेजने के मामले में निगम उपायुक्त शैलेष अवस्थी भी जिम्मेदार है। उनको भी निलंबित किया जाए। अन्यथा वह धरना देकर प्रदर्शन भी करेंगे। विधायक की प्रदर्शन की धमकी के बाद निगम उपायुक्त शैलेष अवस्थी को निलंबित कर दिया।
लापरवाह अधिकारी
विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि उनके क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। जबकि निगम उपायुक्त बिल्डिंग परमिशन विभाग भी देखते हैं। इसके चलते उनसे कई बार अवैध निर्माण रोकने की कार्रवाई करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने हर बार अनसुनी कर दी।
वहीं जब शासन को विधानसभा प्रश्न की जानकारी भेजने की बात आई तो भी उपायुक्त ने लापरवाही बरती और भ्रामक जबाब पहुंचा दिया। इस तरह के लापरवाही अधिकारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उचित नहीं है। इसके खिलाफ कार्रवाई कर शासन सही निर्णय लिया है।
अधिकारियों को चेतावनी
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सभी विभागों के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वह विधानसभा संबंधी प्रश्न के जवाब भेजने में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरते। इससे निगम की साख को दाग लगता है। एक कर्मचारी की लापरवाही से पूरे निगमकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते हैं। इसके लिए प्रत्येक कार्य पूरी निष्ठा के साथ करें। निगमायुक्त ने कहा कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। यदि ऐसी गलती दोहराई गई तो संबंधित के खिलफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!