थाने के सामने बदतर हालात सालों से निर्माण का इंतजार: गड्ढों में 12 महीने भरा रहता है गंदा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
नगर निगम की लापरवाही और घटिया कार्यप्रणाली को चंदन नगर मुख्य सड़क पर साफ देखा जा सकता है। चंदन नगर थाने के ठीक सामने की यह सड़क कई सालों से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मुख्य मार्ग पर इतने बड़े और गहरे गड्ढे हो चुके हैं कि अब यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। निगम के अधिकारियों को जनता की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। यही वजह है कि सालों से सड़क के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन निगम प्रशासन आंखें मूंदकर बैठा है। स्वच्छता का झूठा ढिंढोरा पीटने वाले नगर निगम की पोल इस सड़क पर फैली गंदगी और कीचड़ ने खोलकर रख दी है।
पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं
इस सड़क के गड्ढों में साल के बारह महीने गंदा और बदबूदार पानी भरा रहता है। यहां पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा है, जिससे यह पूरा हिस्सा गंदे तालाब में बदल चुका है। इस गंदे पानी और कीचड़ के कारण आसपास के दुकानदारों और वहां से निकलने वाले लोगों का दम घुटने लगा है। ठीक थाने के सामने गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है, लेकिन निगम के लापरवाह अधिकारियों को इस नरक से कोई सरोकार नहीं है।
थाने के सामने लगा रहता है जाम
क्षेत्र का मुख्य व्यापारिक मार्ग होने के कारण यहां से दिन-रात मालवाहक गाड़ियां, ट्रक और लोडिंग वाहन गुजरते हैं, जो इस गहरे कीचड़ धंस जाते हैं। भारी लोड होने के कारण इन वाहनों के पहिए गड्ढों में इस कदर फंसते हैं कि उन्हें निकालने में क्रेन तक की मदद लेनी पड़ रही है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल, स्कूटर, ऑटो और ई-रिक्शा भी इसमें फंसकर खराब हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों का माल समय पर नहीं पहुंच पा रहा और लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। इस दलदलनुमा रास्ते से सुरक्षित निकलना पैदल चलने वालों के लिए भी नामुमकिन हो चुका है।
इस वजह से थाने के सामने हर समय जाम लगा रहता है और जनता नगर निगम को कोसती नजर आती है। लाखों रुपए का टैक्स वसूलने वाला नगर निगम जनता को एक चलने लायक सीधी सड़क तक देने में पूरी तरह फेल हो चुका है। इस बदहाल सड़क की वजह से आए दिन आम जनता और वाहन चालकों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। जब भी कोई गाड़ी इन पानी से भरे गड्ढों के बीच से जबरन निकलने का प्रयास करती है, तो गंदे पानी और कीचड़ के छींटे सड़क किनारे चल रहे पैदल यात्रियों और दूसरे वाहन चालकों पर उड़ते हैं।
साफ-सुथरे कपड़े खराब होने की वजह से लोगों का गुस्सा भड़क जाता है और मौके पर ही वाहन चालकों और राहगीरों के बीच जमकर तीखी बहस, विवाद और गाली-गलौज शुरू हो जाती है। इस अव्यवस्था के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना रहता है। नगर निगम का पूरा ध्यान सिर्फ कुछ चुनिंदा और वीआईपी इलाकों को चमकाने में लगा रहता है, जबकि आम आबादी और भारी कमर्शियल ट्रैफिक वाले इस बड़े हिस्से को पूरी तरह लावारिस छोड़ दिया गया है। यदि नगर निगम ने सड़क का निर्माण नहीं कराया और गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया, तो जनता का आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!