दहेज प्रताड़ना मामले में इस प्रसिद्ध मंदिर के पुजारियों को हटाने की मांग: आज जनसुनवाई में पहुंचेगी पीड़िता; जानिये क्या है पूरा मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार के खिलाफ दर्ज दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मामले की शिकायतकर्ता डॉ. इंद्रा भट्ट मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर मंदिर प्रशासन से जुड़े पुजारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगी।
पीड़िता ने मांग की है कि जिन पुजारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें जांच पूरी होने तक मंदिर में पूजा-अर्चना के कार्य से अलग रखा जाए तथा गर्भगृह में प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई जाए।
विवाह के बाद प्रताड़ना के आरोप
डॉ. इंद्रा भट्ट के अनुसार उनका विवाह मई 2025 में पुनित भट्ट से हुआ था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग की जाने लगी। इसके साथ ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
महिला थाना इंदौर में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पुजारी परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
मंदिर अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग
पीड़िता का कहना है कि खजराना गणेश मंदिर का संचालन मध्य प्रदेश श्री गणपति मंदिर खजराना (इंदौर) अधिनियम, 2003 के अंतर्गत होता है। इसलिए यदि किसी पुजारी के खिलाफ गंभीर आपराधिक आरोपों की जांच चल रही है, तो मंदिर की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्थायी रूप से धार्मिक सेवाओं से अलग किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित पुजारियों को गर्भगृह और पूजा संबंधी जिम्मेदारियों से दूर रखा जाए।
दक्षिणा के उपयोग में अनियमितताओं के आरोप
दहेज प्रताड़ना के आरोपों के अलावा शिकायत में मंदिर परिसर में कथित अमर्यादित व्यवहार और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई दक्षिणा के उपयोग में अनियमितताओं के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता का दावा है कि इन आरोपों के समर्थन में उनके पास वीडियो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।
कई लोगों के खिलाफ दर्ज है प्रकरण
शिकायत के अनुसार अप्रैल 2026 में महिला थाना इंदौर ने पुनित भट्ट सहित प्रतिमा नागर, नवीन नागर, उदित भट्ट, कुमकुम भट्ट, सुमित भट्ट और विनित भट्ट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया था। इसके अतिरिक्त घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला भी न्यायालय में लंबित बताया गया है, जिस पर कानूनी प्रक्रिया जारी है।
वकीलों ने रखा कानूनी पक्ष
पीड़िता के अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुन्हारे का कहना है कि मंदिर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार यदि किसी पुजारी का आचरण मंदिर की प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है, तो प्रशासक अथवा कलेक्टर जांच अवधि के दौरान उसे पद से हटाने या निलंबित करने पर विचार कर सकते हैं।
वहीं अधिवक्ता डॉ. रुपाली राठौर ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में ऐसे उदाहरण रहे हैं, जहां गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज होने के बाद संबंधित धार्मिक पदाधिकारियों को प्रशासनिक स्तर पर अस्थायी रूप से सेवा से अलग किया गया।
मुख्यमंत्री तक पहुंच सकता है मामला
डॉ. इंद्रा भट्ट ने संकेत दिए हैं कि यदि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो वे समाज के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर सीएम डॉ मोहन यादव को ज्ञापन सौंपेंगी और राज्य स्तर पर हस्तक्षेप की मांग करेंगी।
जांच और न्यायिक प्रक्रिया जारी
फिलहाल यह मामला जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन है। आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण जांच एजेंसियों और न्यायालय द्वारा किया जाएगा। जनसुनवाई में प्रस्तुत होने वाली शिकायत के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!