खबर
Top News

प्रशासन के दावों के बीच नियमों को बता रहे ठेंगा, वीडियो वायरल: खुलासा, पेट्रोल पंप पर कार में रखे ड्रमों में भरा जा रहा डीजल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मार्च 2026, 3:31 pm
शेयर करें:

एक ही दिन में 32 हजार लीटर ईंधन भरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक ओर प्रशासन पेट्रोल और डीजल की कमी न होने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा नियमों के खुले उल्लंघन के बड़े मामले का खुलासा हुआ है।

रिंग रोड स्थित हंस ट्रेवल्स के पेट्रोल पंप पर बेखौफ होकर सफेद रंग की एक कार (नंबर एमपी 09 झेडडब्ल्यू 2333) के भीतर रखे बड़े ड्रमों में नोजल लगाकर डीजल भरा जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो एक जागरूक नागरिक ने बनाकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि पंप की सेल्सगर्ल कार के अंदर रखे ड्रमों को डीजल से भर रही है। पेट्रोलियम नियमों के अनुसार, इस तरह ड्रमों में ईंधन भरना न केवल प्रतिबंधित है, बल्कि यह किसी बड़े अग्निकांड या जानलेवा हादसे को सीधा आमंत्रण देना है। जब जिम्मेदार अधिकारी ईंधन की निर्बाध आपूर्ति की बात कह रहे हैं, तब इस तरह की गतिविधियों का सामने आना व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

जागरूक नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह पेट्रोल पंपों पर ड्रमों के माध्यम से ईंधन की निकासी होती रही, तो आम जनता के लिए पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत और मारामारी की स्थिति पैदा होना तय है। प्रशासन को ऐसे गंभीर मामलों में तत्काल संज्ञान लेते हुए पंप संचालक और संबंधित वाहन मालिक पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर लगाम कसी जा सके।

इंदौर में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोग निश्चिंत रहें
युद्ध के कारण फैली अफवाह के कारण पंपों पर पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए लगी लंबी कतारों ने हर किसी को हैरान कर दिया। कल इस मामले में ये तथ्य उभरकर सामने आया कि इंदौर में पेट्रोल-डीजल की कमी कम से कम दो माह तक संभव नहीं है, क्योंकि यहां मुंबई से पाइपलाइन के जरिए सीधे पेट्रोल-डीजल आता है। रोजाना 17 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भरने वाले पंपों ने कल एक ही दिन में 32 हजार लीटर ईंधन भर दिया और अब भी कोई कमी नहीं है।

प्रशासन, पेट्रोल-पंप एसोसिएशन समेत जनप्रतिनिधियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे निश्चिंत रहें। जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। पता चला है कि इंदौर में ईंधन की सप्लाई पाइप लाइन से होती है, जो सीधे मुंबई से मनमाड़ होते हुए मांगलिया डिपो तक आती है।

पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्रसिंह वासु का कहना है कि बीपीसीएल ने 1998 में मुंबई से मनमाड़ तक 255 किमी लंबी पाइपलाइन शुरू की थी। यह पाइप लाइन मुख्य रूप से मुंबई रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को निकालने के लिए बिछाई गई थी, ताकि महाराष्ट्र राज्य और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों की मांगों को पूरा किया जा सके।

इसके बाद मुंबई-मनमाड़ पाइप लाइन को 2003 में 358 किमी और बढ़ाकर मांगलिया तक बढ़ाया गया, ताकि मध्य प्रदेश और भारत के उत्तरी हिस्से की मांगों को पूरा किया जा सके। हमारे पास कम से कम 2 माह का स्टॉक रहता है और इसके पूरा होने तक और नया स्टॉक आ जाता है, इसलिए वाहन चालकों को किसी भी तरह से पेनिक होने की आवश्यकता नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें। बहुत पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। जितनी जरूरत है उतना पेट्रोल-डीजल लें।

इंदौर में प्रतिदिन 17 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत- आमतौर पर इंदौर में प्रतिदिन 17 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में भरा जाता है लेकिन कल 32 हजार लीटर भर दिया गया। आज भी कोई दिक्कत नहीं है। उपलब्धता थी तो ही दे सके।

टैंकर या वैगन पर निर्भर नहीं हैं
वासु ने बताया कि भारत पेट्रोलियम की मुंबई रिफाइनरी से एक पाइप लाइन है, जो मनमाड़ होते हुए मांगलिया तक आती है। यहां बीपीसीएल का एमआरटी डीपो है, जहां पर टर्मिनल है। जो पेट्रोल-डीजल है वह इंदौर को पाइप लाइन से ट्रांसफर होता है भारत पेट्रोलियम में। हम कहीं भी टैंकर या वैगन पर निर्भर नहीं है।

पाइप लाइन से ट्रांसफर है, इसलिए शाॅर्टेज की संभावना ना के बराबर है। कभी भी ऐसे स्थिति नहीं बनने वाली है। ये पाइप लाइन मुंबई से मनमाड़, मनमाड़ से मांगलिया तक आई है, ये करीब 600 से 700 किमी है। ये पूरी अंडरग्राउंड लाइन है।

2003-04 से ये पाइपलाइन भारत पेट्रोलियम में है। जितनी भारत पेट्रोलियम को आवश्यकता होती हैे या कहे कि उनकी जो खपत है 20 जिलों की वह पाइप लाइन से ही होती है। डिपो से इंदौर और आसपास के 20 जिलों में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई की जाती है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 6 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 6 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 7 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 7 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 8 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 8 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 8 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 9 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 9 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 9 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 9 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 9 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 9 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 9 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 9 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 10 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!