महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अटका फैसला: 6 महीने से खाली कुर्सी; दावेदारों की लंबी कतार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शहर और ग्रामीण इकाइयों में पिछले करीब 6 महीनों से यह अहम पद खाली है, जबकि दावेदारी करने वाली नेत्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
बाकी संगठनों में नियुक्तियां पूरी, महिला कांग्रेस में देरी
प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव के तहत ब्लॉक, वार्ड और जिला स्तर तक नई नियुक्तियां की जा रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे अपनी कार्यकारिणी घोषित कर चुके हैं, वहीं जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी ग्राम पंचायत, वार्ड और मंडल स्तर पर नियुक्तियां कर चुके हैं।
विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों में भी फेरबदल
इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों और विभागों में भी फेरबदल जारी है। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को भंग कर नई टीम बनाई जा रही है, जबकि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष वीरू झांझोट को बनाया गया है। इन सबके बीच महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद अब भी खाली है, जो संगठन के भीतर चर्चा का विषय बना हुआ है।
कई नेत्रियां दावेदारी में, फैसला अटका
शहर और ग्रामीण दोनों इकाइयों में अध्यक्ष पद के लिए कई महिला नेता सक्रिय रूप से दावेदारी कर रही हैं। हालांकि, अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है।
संभावित उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी
बताया जा रहा है कि संभावित उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी पूरी कर ली गई है और पर्यवेक्षक इष्टा भाचावत की रिपोर्ट भोपाल भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक उस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
प्रदेश नेतृत्व के पास पहुंच रहीं दावेदार
अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल नेत्रियां अब स्थानीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी सक्रिय हो गई हैं। वे रीना बौरासी सेतिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटी हैं।
अभी कोई तेज हलचल नहीं
सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी के बाद ही जिला और शहर अध्यक्षों की नियुक्ति पर फैसला होगा। फिलहाल प्रदेश स्तर पर भी इस प्रक्रिया में कोई तेज हलचल नजर नहीं आ रही है।
13 अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन, संगठन की परीक्षा
इधर, कांग्रेस 13 अप्रैल को बिजली बिलों में बढ़ोतरी और कटौती के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। शहर के 22 बिजली जोन पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक, मंडल और शहर स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस आयोजन में संगठन की सक्रियता और समन्वय की भी परीक्षा होगी, खासकर तब जब महिला कांग्रेस का नेतृत्व अभी तय नहीं हो पाया है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!