मध्यप्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ा: सरकार आज फिर ले रही इतने हजार करोड़ का नया ऋण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर बाजार से 1800 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से मंगलवार को दो चरणों में यह ऋण उठाया जाएगा।
कुल कर्ज इतना पहुंच जाएगा
नए कर्ज के साथ ही चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा लिया गया कुल ऋण 11 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा, जबकि प्रदेश पर कुल कर्ज बढ़कर लगभग 4 लाख 99 हजार 714 करोड़ रुपए हो जाएगा।
दो रि-इश्यू जारी किए
सरकार ने राज्य विकास ऋण (SDL) के दो रि-इश्यू जारी किए हैं। पहली किस्त में 1200 करोड़ रुपए का ऋण 7.86 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया जाएगा, जिसकी परिपक्वता अवधि वर्ष 2042 तक रहेगी। दूसरी किस्त में 600 करोड़ रुपए का ऋण 7.90 प्रतिशत ब्याज दर पर लिया जाएगा, जिसका भुगतान वर्ष 2056 तक किया जाएगा।
RBI के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म पर होगी नीलामी
वित्त विभाग के अनुसार ऋण की नीलामी RBI के ई-कुबेर प्लेटफॉर्म के माध्यम से होगी। नीलामी के बाद 10 जून को राज्य सरकार को राशि प्राप्त हो जाएगी। 1200 करोड़ रुपए वाले ऋण की अवधि 16 वर्ष है, जबकि 600 करोड़ रुपए वाली सिक्योरिटी की अवधि 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
विकास परियोजनाओं में खर्च होगी राशि
राज्य सरकार का कहना है कि ऋण से प्राप्त धनराशि का उपयोग उत्पादक विकास कार्यों, सिंचाई परियोजनाओं, ऊर्जा क्षेत्र, सहकारी संस्थाओं तथा अन्य पूंजीगत योजनाओं में किया जाएगा। केंद्र सरकार ने भी संविधान के अनुच्छेद 293(3) के तहत इस ऋण के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है।
अप्रैल से ही शुरू हो गया था कर्ज लेने का सिलसिला
गौरतलब है कि इस वित्त वर्ष में सरकार ने अप्रैल महीने से ही बाजार से ऋण लेना शुरू कर दिया था। सामान्यतः पिछले वर्षों में यह प्रक्रिया मई से शुरू होती थी, लेकिन इस बार वित्तीय जरूरतों को देखते हुए सरकार ने पहले ही कर्ज उठाना शुरू कर दिया।
31 मार्च तक 4.88 लाख करोड़ था कुल कर्ज
वित्तीय एवं बजटीय दस्तावेजों के अनुसार 31 मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश सरकार पर 4.88 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज था। नए ऋण के बाद यह आंकड़ा 5 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंच गया है। विपक्ष इस बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार का दावा है कि ऋण राशि का उपयोग केवल विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!