जहरीले पानी से मौत का मामला: हाईकोर्ट में प्रारंभिक रिपोर्ट पेश; विस्तृत रिपोर्ट के लिए दिया एक माह का समय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले में गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गठित एक सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की।
अगली सुनवाई 6 अप्रैल को
वहीं, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए हाईकोर्ट ने आयोग को एक माह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को तय की गई है।
जांच आयोग की प्रारंभिक रिपोर्ट
आज की सुनवाई में जांच आयोग की ओर से प्रारंभिक रिपोर्ट रखी गई, जिस पर विस्तृत बहस अगली तारीख पर होगी। कोर्ट ने आयोग को एक कर्मचारी नियुक्त करने की अनुमति भी दी है, ताकि भागीरथपुरा से जुड़े रहवासियों की शिकायतें, आवेदन, साक्ष्य और दस्तावेजों का समुचित समन्वय किया जा सके।
10 दिन में रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश
मामले में यह भी सामने आया कि नगर निगम द्वारा मांगे गए रिकॉर्ड अब तक जांच समिति को उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इस पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि 10 दिनों के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सभी रिकॉर्ड आयोग को सौंपे जाएं।
आयोग को एक माह में रिपोर्ट दाखिल करनी है। इस मामले में अलग-अलग जनहित याचिकाएं लगी हैं। इसमें सीनियर एडवोकेट अजय बागडिया, रितेश इनानी, नीरज सोनी, ऋषि कुमार चौकसे आदि उपस्थित हुए।
पहले ही रिपोर्ट को बता चुका है ‘आई-वॉश’
इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने शासन और नगर निगम की रिपोर्ट को ‘आई-वॉश’ करार दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि यह मामला गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति से जुड़ा है और स्वच्छ पेयजल का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा है।
खंडपीठ की कड़ी टिप्पणी
यह मामला न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला और न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई में है। कोर्ट ने रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए ‘वर्बल ऑटॉप्सी’ शब्द पर भी आपत्ति जताते हुए पूछा था कि क्या यह कोई मान्य मेडिकल टर्म है या अधिकारियों द्वारा गढ़ा गया शब्द। कोर्ट ने साफ कहा था कि पेश की गई रिपोर्ट विश्वसनीय नहीं है।
स्वतंत्र जांच आयोग का गठन
हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त न्यायाधीश) की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय स्वतंत्र जांच आयोग के गठन के आदेश दिए थे। आयोग को भागीरथपुरा में दूषित पानी की आपूर्ति, मौतों के कारण, प्रशासनिक लापरवाही, जल गुणवत्ता जांच और स्वास्थ्य शिविरों की स्थिति जैसे बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट सौंपनी है।
कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि क्षेत्र में दैनिक जल गुणवत्ता जांच और नियमित स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रखे जाएं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!