दिया तले अंधेरा: मॉक ड्रिल में फेल हुआ कलेक्टर कार्यालय का फायर सिस्टम; हाइड्रेंट नहीं चला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुरक्षा व्यवस्थाओं की हकीकत उस वक्त सामने आ गई, जब कलेक्टर कार्यालय में आग से बचाव की मॉक ड्रिल के दौरान ही फायर हाइड्रेंट सिस्टम काम नहीं कर पाया। प्रशासनिक अमला ड्रिल देखता रहा और कर्मचारी सिस्टम चालू करने में जूझते रहे।
सुरक्षा व्यवस्थाओं की बड़ी खामी उजागर
कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित आग से बचाव की मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की बड़ी खामी उजागर हो गई। जिस समय प्रशासनिक भवन में आग लगने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जा रहा था, उसी दौरान कार्यालय का फायर हाइड्रेंट सिस्टम ही चालू नहीं हो सका।
पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था
मॉक ड्रिल के दौरान परिसर में कलेक्टर शिवम वर्मा, एडीएम रोशन राय और रिंकेश वैश्य सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था और ड्रिल का निरीक्षण कर रहा था। वहीं दूसरी ओर, कलेक्टर कार्यालय के नाजीर गौरव धोड़पकर और अन्य कर्मचारी भवन में लगे फायर हाइड्रेंट को चालू करने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
सिस्टम फेल
ड्रिल के तहत यह प्रदर्शन किया जाना था कि आपात स्थिति में हाइड्रेंट सिस्टम के जरिए पूरे परिसर में पानी की आपूर्ति कर आग पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन सिस्टम फेल होने के कारण यह प्रदर्शन फायर ब्रिगेड की वाटर लारी के जरिए करना पड़ा।
फायर सेफ्टी तैयारियों पर गंभीर सवाल
इस घटना ने कलेक्टर कार्यालय की फायर सेफ्टी तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि परिसर में रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने करीब 2 लाख लीटर क्षमता का पानी टैंक और पूरा फायर फाइटिंग प्लांट स्थापित है, जिसमें 6 मोटर पंप लगे हुए हैं। इसके संचालन के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है।
सुरक्षा इंतजामों की पोल
इसके बावजूद, जरूरत के समय सिस्टम का चालू न हो पाना सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता है। जब इस संबंध में नाजीर गौरव धोड़पकर से बात की गई, तो उन्होंने मामले को टालते हुए कहा कि सुबह हाइड्रेंट चल रहा था, लेकिन ड्रिल के दौरान किसी कारणवश चालू नहीं हो सका।
बड़ा सवाल
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मॉक ड्रिल जैसे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में ही फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा, तो वास्तविक आपात स्थिति में हालात कैसे संभाले जाएंगे? यह घटना प्रशासनिक तैयारियों की गंभीर समीक्षा की मांग करती है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!