मरीजों से खतरनाक खेल: एंबुलेंस में घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग; सुप्रीम कोर्ट ने लगा रखी है रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

राजेंद्र खंडेलवाल 98931-90781 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मरीजों को अस्पताल लाने के लिए सड़कों पर दौड़ रही एंबुलेंस जीता-जागता बम साबित हो सकती हैं। इनमें घरेलू गैस सिलैंडर का प्रयोग किया जा रहा है जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने एंबुलेंस में गैस किट लगाने पर रोक लगा रखी है इसके बावजूद इंदौर में एंबुलेंस में ये खतरनाक खेल मरीजों के साथ खेला जा रहा है। एक ड्राइवर का कहना है कि सस्ती पडऩे के कारण ऐसा करते हैं। जो होगा, वो देखा जाएगा।
आश्चर्य इस बात का है कि जिला चिकित्सालय में ऐसा हो रहा है। यहां की एंबुलेंस क्र. एमपी 43 जी 2551 में गैस सिलेंडर लगाया जाता है और वो भी घरेलू, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर का कोई भी व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता। अक्सर इस तरह की एंबुलेंस में गैस रिफिलिंग भी की जाती है और वो भी घरेलू गैस सिलेंडर से।
कभी न तो खाद्य विभाग के अधिकारियों ने इस ओर झांककर देखा और न स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने। खाद्य नियंत्रक एमएल मारू का सारा ध्यान चावल की अवैध कालाबाजारी पर रहता है और उनका महकमा भी दिनरात ऐसे लोगों की खोज में ही रहता है, जबकि उनकी नाक के नीचे ही शहरभर में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए दौड़ रही एंबुलेंस में गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है जो नियम विरुद्ध होने के साथ मरीजों की जान से खुलेआम खिलवाड़ भी है।
खाद्य अधिकारी तो कभी-कभार पेट्रोल पंपों पर जाकर छोटी-मोटी कार्रवाई कर लेते हैं और फिर चुप होकर बैठ जाते हैं। एक अधिकारी से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि पिछली बार किसी पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल या मिलावटी पेट्रोल मिलने पर कार्रवाई कब की थी, याद नहीं।
क्या है सुप्रीम कोर्ट का निर्णय
कुछ वर्ष पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में अपने निर्णय में कहा था कि यदि वाहन में एलपीजी सिलेंडर या अन्य खतरनाक/ज्वलनशील वस्तुएं ले जाई जा रही हैं, तो ड्राइवर के पास खतरनाक सामान ढोने के लिए आवश्यक विशिष्ट योग्यता और लाइसेंस होना अनिवार्य है। 2017 के मुकुंद देवानंद बनाम ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड मामले में कोर्ट ने ये फैसला दिया था।
कोर्ट ने कहा था कि गैस सिलेंडर (जो खतरनाक श्रेणी में आते हैं) से भरा वाहन चला रहे हैं, तो केवल सामान्य एलएमवी लाइसेंस काफी नहीं है; आपको खतरनाक वस्तुओं के परिवहन के लिए विशेष योग्यता/लाइसेंस की आवश्यकता होगी, जैसा कि इंडियन कानून में उल्लेखित है।
हटाए जाएंगे ऐसे लोग
हमारे पास पूर्व में भी शिकायत आई थी। ये एंबुलैंस जिला अस्पताल से संबद्ध नहीं हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई चल रही है। जल्दी ही हटा दिए जाएंगे। - डॉ. जीएल सोढ़ी, सिविल सर्जन।
क्या कहता है ड्राइवर भूरा
एंबुलेंस के ड्राइवर भूरा उर्फ अमन प्रजापत ने स्वीकारा कि वो घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करता है। ये पूछने पर कि क्या कभी किसी अधिकारी ने टोका नहीं, तो जवाब था कि उन्हें पता ही कहां है जो टोकेंगे। उसने बताया कि वो ऐसा इसलिए करता है कि मरीज के परिजनों को एंबुलेंस का खर्च कम हो।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!