डेली कॉलेज विवाद: पूर्व मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दुरुपयोग पर जताई आपत्ति; बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं डेली कॉलेज, इंदौर के संरक्षक दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज परिसर के बार-बार उपयोग पर गहरी आपत्ति और कड़ा विरोध दर्ज किया है।
गरिमा एवं स्वतंत्र पहचान को गंभीर क्षति पहुंची
उन्होंने कहा है कि संस्थान के परिसर, नाम और प्रतिष्ठा का उपयोग भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उनसे जुड़े संगठनों के कार्यक्रमों के लिए किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है और इससे संस्थान की निष्पक्षता, गरिमा एवं स्वतंत्र पहचान को गंभीर क्षति पहुँची है।
140 वर्षों से अधिक की गौरवशाली परंपरा रही
उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि डेली कॉलेज एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है, जिसकी 140 वर्षों से अधिक की गौरवशाली परंपरा रही है। ऐसी संस्था को किसी भी प्रकार के राजनीतिक या वैचारिक कार्यक्रमों का मंच बनाना पूरी तरह अनुचित है।
संस्थान का उपयोग कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि हाल के समय में कई अवसरों पर कॉलेज परिसर राजनीतिक कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ दिखाई दिया है, जिससे यह धारणा बन रही है कि संस्थान को एक विशेष राजनीतिक विचारधारा के कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने सितंबर 2025, 4 अक्टूबर 2025, 1 फरवरी 2026 तथा 22 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अब एक चिंताजनक पैटर्न का रूप ले चुकी हैं।
कांग्रेस का कोई कार्यक्रम नहीं हुआ
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम डेली कॉलेज परिसर में आयोजित नहीं किया गया था, क्योंकि ऐसी संस्थाओं को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना आवश्यक है।
कार्यक्रमों को लेकर किए सवाल
उन्होंने कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से मांग की है कि वे तत्काल स्पष्ट करें कि किन परिस्थितियों में ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति दी गई, क्या स्वीकृतियाँ प्रदान की गईं, तथा क्या इस संबंध में कोई नीति मौजूद है। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा है कि हाल के वर्षों में ऐसे कितने कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
एक स्पष्ट नीति जारी करें
दिग्विजय सिंह ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एवं संबंधित प्राधिकरणों से मांग की है कि वे तुरंत एक स्पष्ट नीति जारी करें, जिसमें कॉलेज परिसर को किसी भी राजनीतिक या वैचारिक कार्यक्रम के लिए उपयोग करने पर प्रतिबंध हो।
संस्थान की साख को और नुकसान पहुंचेगा
साथ ही, इस प्रकार की घटनाओं के लिए जिम्मेदारी तय की जाए और संस्थान की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष छवि को पुनर्स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस विषय पर चुप्पी या टालमटोल से स्थिति और गंभीर होगी तथा संस्थान की साख को और नुकसान पहुंचेगा।
राजनीतिक उपयोग से दूर रखा जाना चाहिए
अंत में उन्होंने कहा कि डेली कॉलेज की गरिमा, निष्पक्षता और स्वतंत्र पहचान की रक्षा करना सभी संबंधित पक्षों की जिम्मेदारी है और इसे किसी भी प्रकार के राजनीतिक उपयोग से दूर रखा जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!