खबर
Top News

इंदौर से ‘दादा-मालिनी’ की प्रबल दावेदारी: सत्ता के शिखर पर महामंथन मप्र में बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल की आहट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 मार्च 2026, 5:04 pm
शेयर करें:
इंदौर से ‘दादा-मालिनी’ की प्रबल दावेदारी

मंत्रिमंडल विस्तार की बिसात, दिग्गजों की विदाई तय

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/इंदौर।
प्रदेश की सियासत के गलियारों में इन दिनों हलचल चरम पर है। वल्लभ भवन से लेकर दिल्ली के सत्ता केंद्रों तक केवल एक ही चर्चा है मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार की। राजनीतिक विश्लेषकों और मीडिया समूहों के बीच अटकलों का बाजार गर्म है कि पल-पल समीकरण बदल रहे हैं।

खबर है कि प्रदेश की कैबिनेट में होने वाले इस बड़े बदलाव के बाद कम से कम दो मंत्रियों का घर बैठना लगभग तय माना जा रहा है। कार्य क्षमता और क्षेत्रीय असंतुलन को देखते हुए आलाकमान सख्त रुख अख्तियार कर सकता है। हालांकि, चर्चा का एक दूसरा पहलू यह भी है कि फिलहाल इस विस्तार पर अघोषित रोक लगा दी गई है और शीर्ष नेतृत्व का पूरा ध्यान फिलहाल महत्वपूर्ण राजनीतिक नियुक्तियों पर टिका है, ताकि संगठन की जड़ें और मजबूत की जा सकें, लेकिन जब भी मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की अंतिम मुहर लगेगी तो यह माना जा रहा है कि कम से कम 5 से 6 मंत्रियों के चेहरे बदले जा सकते हैं।

इस संभावित फेरबदल की रेस में मध्यप्रदेश के कई कद्दावर और प्रभावशाली नेताओं के नाम तेजी से सामने आ रहे हैं। इनमें वरिष्ठता के आधार पर गोपाल भार्गव, अर्चना चिटनीस और शैलेंद्र कुमार जैन जैसे अनुभवी नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

वहीं, समीकरणों को साधने के लिए ब्रजेंद्रसिंह यादव, प्रदीप लारिया और हाल ही में पाला बदलकर आए कमलेश शाह के नामों को लेकर भी कयासों का दौर जारी है। इन दिग्गजों की सक्रियता और दिल्ली के दौरों ने इन अटकलों को और अधिक हवा दे दी है।

सबकी नजरें अंतिम सूची पर टिकी
इस पूरी सियासी जंग में सबसे दिलचस्प मोड़ इंदौर से उभरकर सामने आ रहा है। इंदौर की राजनीति के दो बड़े ध्रुव मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला इस बार कैबिनेट की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं।

मालिनी गौड़ जहां एक बेहद प्रभावशाली महिला चेहरा हैं और उनके पास लंबे समय का प्रशासनिक अनुभव है, वहीं रमेश मेंदोला का नाम मध्यप्रदेश की राजनीति में रिकॉर्ड पुरुष के रूप में दर्ज है।

मेंदोला लगातार प्रदेश में सबसे अधिक मतों के अंतर से विधायकी का चुनाव जीतते आए हैं। ऐसे में उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच यह मंशा सालों से घर कर गई है कि अब तो दादा को कैबिनेट में बत्ती और उचित सम्मान मिलना ही चाहिए।

समर्थकों का मानना है कि उनकी अजेय लोकप्रियता और संगठन के प्रति समर्पण का फल उन्हें मंत्री पद के रूप में मिलना अब न्यायसंगत होगा। फिलहाल, सबकी नजरें उस अंतिम सूची पर टिकी हैं जो एमपी की नई राजनीतिक तस्वीर को परिभाषित करेगी।

सियासी समीकरण का सार
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। खराब प्रदर्शन के आधार पर 5 से 6 मंत्रियों की छुट्‌टी की संभावना है, जबकि नए चेहरों की ताजपोशी की तैयारी चल रही है। इस दौड़ में गोपाल भार्गव, अर्चना चिटनीस, शैलेंद्र कुमार जैन और प्रदीप लारिया जैसे दिग्गजों के साथ-साथ इंदौर से मालिनी गौड़ के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले दादा के समर्थकों में इस बार भारी उत्साह है। फिलहाल पूरा ध्यान नियुक्तियों पर है, लेकिन बड़े बदलाव के संकेत अब साफ तौर पर मिलने लगे हैं।

संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 14 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 15 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 15 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 15 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 15 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 15 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 15 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 15 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 15 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 16 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 16 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

about 16 hours ago
बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया
Top News

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

about 16 hours ago
मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र
Top News

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

about 16 hours ago
75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती
Top News

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

about 16 hours ago
हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश
Top News

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

about 17 hours ago
टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी
Top News

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

about 17 hours ago
2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई
Top News

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!