वीडियो देखिये, शहर के हर कोने तक पहुंचेगी साइबर सुरक्षा की अलख: 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान का आगाज; पुलिस कमिश्नर ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, हेलमेट वितरण के साथ दिलाया डिजिटल सुरक्षा का संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार को "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में साइबर सुरक्षा को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए हेलमेट वितरण, साइबर जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और जनसंवाद जैसे कई नवाचार किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने सड़क सुरक्षा अभियान के 34वें संस्करण के तहत नागरिकों को हेलमेट वितरित किए और उन पर "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के स्टिकर भी लगाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करें।
एयर होस्टेस ने अनूठे अंदाज में दी साइबर सुरक्षा की सीख
कार्यक्रम की खास आकर्षण अक्सा इंटरनेशनल की एयर होस्टेस रहीं, जिन्होंने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड और साइबर अपराधों के नए तरीकों की जानकारी दी। साथ ही इनसे बचाव के आसान उपाय भी बताए।
बच्चों के गीत और नुक्कड़ नाटक ने जीता दिल
छोटे-छोटे बच्चों ने साइबर सुरक्षा पर आधारित गीत प्रस्तुत कर लोगों को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और हमेशा "सेफ क्लिक" करने का संदेश दिया। वहीं सिक्का स्कूल के विद्यार्थियों ने साइबर जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे और साइबर अपराध से बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।
साइबर सुरक्षा रथ करेगा पूरे शहर में जागरूकता
अभियान को शहर के हर हिस्से तक पहुंचाने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने विशेष साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करेगा। रथ पर लगी एलईडी स्क्रीन के जरिए साइबर सुरक्षा से जुड़े वीडियो, लघु फिल्में और जागरूकता संदेश प्रसारित किए जाएंगे, ताकि समाज के हर वर्ग तक डिजिटल सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।
1930 हेल्पलाइन का करें उपयोग
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों, बच्चों, ट्रैफिक प्रहरियों और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी किसी से साझा न करें और संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन लेनदेन से सतर्क रहें। यदि कोई साइबर अपराध होता है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर सुरक्षा अभियान से जुड़े सैकड़ों नागरिक
कार्यक्रम में नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, ट्रैफिक प्रहरी, मीडिया प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने मीडिया कर्मियों, ट्रैफिक प्रहरियों और नागरिकों को "सेफ क्लिक 2.0" अभियान की कैप भेंट कर उन्हें साइबर जागरूकता अभियान का सहभागी बनने का संदेश दिया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!