वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री की कार के सामने रोती-बिलखती रही युवती: लगाई न्याय की गुहार; पुलिस ने हटाया, बिना मिले रवाना हुए सीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नीमच।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नीमच जिले के मनासा दौरे के दौरान एक युवती उनसे मिलने के लिए रोती-बिलखती नजर आई। युवती मुख्यमंत्री की कार के सामने पहुंचकर अपनी परेशानी बताने की गुहार लगाती रही। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हाथ से इशारा कर उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान पुलिसकर्मी उसे सुरक्षा घेरे से दूर ले गए। युवती मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं कर सकी और उनकी गाड़ी आगे बढ़ गई।
दरअसल, कुकड़ेश्वर निवासी 21 वर्षीय नेहा माली अपने परिवार से जुड़ी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थी। नेहा का कहना है कि पिता की मौत के बाद उसकी मां भी उसे और उसकी छोटी बहन को छोड़कर चली गईं। इसके बाद दोनों बहनें पिता के मकान में रहने लगीं, लेकिन अब रिश्तेदार उन्हें वहां से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं।
रिश्तेदारों पर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप
नेहा के पिता मुकेश माली का निधन 21 नवंबर 2025 को हुआ था। युवती का आरोप है कि पिता की मौत के बाद रिश्तेदारों ने उसे और उसकी छोटी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके मुताबिक, रिश्तेदार पिता के हिस्से के मकान में रहने नहीं दे रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।
नेहा ने यह भी आरोप लगाया कि पिता का घरेलू सामान, मोटरसाइकिल और मोबाइल भी रिश्तेदारों ने अपने कब्जे में ले लिया है। घर से निकाले जाने के कारण उसे अलग-अलग जगहों पर रात बितानी पड़ रही है।
थाने से लेकर अधिकारियों तक लगाई गुहार
नेहा के मुताबिक, वह दो से तीन बार कुकड़ेश्वर थाने में लिखित शिकायत दे चुकी है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को भी आवेदन दिया है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने मनासा पहुंची थी।
युवती मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखने के लिए लगातार गुहार लगाती रही। उसका कहना था कि जब कहीं सुनवाई नहीं हो रही है तो वह अपनी परेशानी किसे बताए। नेहा ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, रिश्तेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, पिता के मकान में उसका अधिकार सुरक्षित रखने और दोनों बहनों को सुरक्षा देने की मांग की है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!