हाईटेक अंदाज में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार: 8.50 लाख का माल बरामद; सुनार भी पुलिस गिरफ्त में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो अकेले ही वारदात को अंजाम देता था। आरोपी वारदात के दौरान मोबाइल और वाहन का इस्तेमाल नहीं करता और पलों में लाखों का माल लेकर फरार हो जाता था। उसके पास से करीब 8.50 लाख रुपए का माल बरामद किया गया है, साथ ही चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने पकड़ा।
4 मार्च को फरियादी रश्मि केसरी के घर से अज्ञात बदमाश जेवरात चुराकर ले गया था। विजय नगर पुलिस ने केस दर्ज कर 280 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पाया कि वारदात को एक ही आरोपी ने अंजाम दिया है। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 22 वर्षीय वारिश खान निवासी धरमपुरी (धार) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी चोरी करना कबूला। आरोपी ने खुलासा किया कि वह चोरी का माल ओमकार पंवार नामक सुनार को बेचता था। इस पर पुलिस ने ओमकार को भी गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 50 ग्राम पिघला हुआ सोना बरामद किया।
इसके अलावा आरोपी से पूर्व की चोरी का माल और चोरी के पैसों से खरीदी गई करीब 1 लाख रुपए की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। टीआई सीके पटेल ने बताया आरोपी वारिश खान अकेले ही चोरी करता था।
इसके अलावा वह मोबाइल फोन और निजी वाहन के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूसरे जिलों में जाकर सुनसान घरों को निशाना बनाता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए वह अलग-अलग सिम कार्ड का उपयोग करता और समय-समय पर अपना ठिकाना बदलता रहता था।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!