तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर पार; कई देशों की बढ़ी चिंता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। युद्ध की स्थिति के बीच कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है और साल 2022 के बाद पहली बार क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी
इससे दुनिया के कई तेल आयातक देशों की चिंता बढ़ गई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से चढ़ गए। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 25 फीसदी बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई।
जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड भी करीब 24 फीसदी की तेजी के साथ 112 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। इसके अलावा मुर्बान क्रूड की कीमत लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई, वहीं प्राकृतिक गैस के दाम में भी करीब 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
2022 के बाद क्रूड ऑयल हुआ इतना महंगा
अमेरिका में उत्पादित वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत करीब 106.22 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो पिछले शुक्रवार को 90.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई थी। इससे पहले अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 30 जून 2022 को 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंची थी।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से आया उछाल
विशेषज्ञों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के कारण आया है। इस संघर्ष के दौरान कई तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं। इसके साथ ही कुवैत और कतर जैसे प्रमुख तेल उत्पादक देशों की ओर से सप्लाई प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
इसके अलावा दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल की आवाजाही वाले प्रमुख समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस रास्ते के प्रभावित होने से वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं।
बढ़ती कीमतों का असर कई देशों में दिख रहा
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर कई देशों में दिखाई देने लगा है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। वहां पेट्रोल की कीमत करीब 336 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल 321 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
वहीं बांग्लादेश में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है और सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर राशनिंग सिस्टम लागू कर दिया है।
देश के पास फिलहाल पर्याप्त तेल
भारत की बात करें तो सरकार का कहना है कि देश के पास फिलहाल पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है। हालांकि भारत अपनी जरूरत का करीब 85 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है।
ऐसे में यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रहती है तो इसका असर देश की महंगाई और आयात बिल पर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:इलाज के दौरान पंचायत सचिव की मौत; मृतकों का आंकड़ा 33 पहुंचा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

हत्याकांड का आरोपी सूरज जाट गिरफ्तार!:वारदात के बाद से लगातार बदल रहा था ठिकाना; क्राइम ब्रांच ने यहां से पकड़ा

बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग:ड्राइवर को गोली मारी; बस में सवार थे 50 छात्र

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!