कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट बरकरार: रेस्टोरेंट बंद होने लगे; दूध, नमकीन व मिठाइयों का कारोबार भी हो रहा प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर जहां एलपीजी की स्थिति सामान्य हो गई है, वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट बरकरार है। स्थिति ये है कि होटल-रेस्टोरेंट आदि बंद होने लगे हैं। दुकानदारों को कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
अनेक जगह तो लंच-डिनर बंद कर दिए गए हैं या इंडक्शन, बिजली-कोयले की सिगड़ी का प्रयोग शुरू हो गया है, हालांकि कोयले के रेट भी बढ़ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका व इजराइल के ईरान से हो रहे युद्ध के कारण ये गैस संकट पैदा हुआ है। खाद्य विभाग की मशक्कत से एलपीजी की स्थिति तो सामान्य हो गई है और अब सिलेंडर एक-दो दिन देरी से सही, लेकिन मिलने लगे हैं।
विभाग ने दावा किया है कि वो दस दिन में 3.63 लाख सिलेंडर वितरित करवा चुका है, जबकि इस अवधि में डिमांड अधिकतम 2.50 लाख सिलेंडरों की ही रहती है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर होटलों-रेस्टॉरेंटों पर पड़ रहा है।
इंदौर में अंदाजन करीब 18 लाख लोग घर से बाहर नाश्ता-भोजन करते हैं, जिनके लिए संकट खड़ा हो रहा है। सराफा चौपाटी, छप्पन दुकान पर असर नजर आ रहा है।
दूध, नमकीन व मिठाइयों का कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। छप्पन दुकान पर फास्ट फूड काउंटर चल रहे हैं। गर्म खाना सर्व करने वाले काउंटर आइटम सीमित होने से खाली होने लगे हैं।
प्रशासन के सहयोग से पीएनजी कनेक्शन मिल रहे...एसोसिएशन के गुंजन शर्मा का कहना है कि प्रशासन के सहयोग से पीएनजी कनेक्शन मिल रहे हैं। एक सप्ताह में सभी 20 फूड काउंटर पर यह उपलब्ध होंगे। इससे परेशानी दूर हो जाएगी। वर्तमान में इंडक्शन व अन्य विकल्प से काम चला रहे हैं।
आगामी दिनों में भी सप्लाय सुचारू नहीं हुई तो कचोरी, समोसे, चाय, पोहे, जलेबी, रोजाना खाने के आयटम्स की दुकानें भी प्रभावित होने लगेंगी। अन्य व्यापारियों का कहना है कि होटल-रेस्टोरेंट और खान-पान की दुकानें स्टॉक से काम चला रहे थे,
लेकिन अब वो भी बंदी के कगार पर हैं। सैकड़ों संस्थानों ने मीनू बदल दिया है तो किसी ने लंच और किसी ने डिनर बंद कर दिया है। कई वस्तुओं को तत्काल गर्म करके ग्राहकों को देना पड़ता है। इंडक्शन पर आधे घंटे तक का वक्त लग जाता है।
3200 की जगह 700 सिलेंडर तक सिमटी सप्लाय...शहर में 3200 कमर्शियल सिलेंडर रोजाना लगते थे, जो अब सिमटकर 700 रह गए हैं। पीएनजी वाले होटल-रेस्टारेंट भी हांफ रहे हैं, क्योंकि महंगे पड़ रहे हैं। अब व्यापारी कह रहे हैं कि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में पर्यटन उद्योग प्रभावित हो जाएगा।
सराफा चौपाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गुप्ता का कहना है कि 5 दुकानें बंद हो गई हैं, क्योंकि गैस उपलब्ध नहीं है। जिनके पास स्टॉक है वो दुकान लगा रहे हैं, लेकिन वो भी ज्यादा दिन की नहीं हैं। कैफे संचालकों का कहना है एलपीजी सिलेंडर जरूरी है, इसके बिना कई आइटम मैन्यू से हटाना पड़े, क्योंकि इंडक्शन पर तत्काल बनाकर देना आसान नहीं है।
कोटा बढ़ेगा तो उपलब्ध कराएंगे... कमर्शियल सिलेंडर को लेकर केंद्र से कोटा बढ़ाने के निर्देश मिलेंगे वैसे ही उपलब्धता कराएंगे। इस सप्ताह सुधार होगा। - एमएल मारू, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!