खबर
Top News

प्रेम विवाह के बाद दूसरी शादी पर कोर्ट सख्त: पति की तलाक याचिका खारिज; एफआईआर के आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अप्रैल 2026, 10:47 am
शेयर करें:
प्रेम विवाह के बाद दूसरी शादी पर कोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर जिला कोर्ट ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के मामले में सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पति की तलाक याचिका खारिज करते हुए उसके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला प्रेम विवाह के बाद दूसरी शादी और कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है।

यह है मामला
इंदौर के नंदानगर निवासी नितिन (परिवर्तित नाम), जो पेशे से व्यापारी है, ने अप्रैल 2016 में रीना (परिवर्तित नाम) से प्रेम विवाह किया था। शुरुआती वर्षों में दंपती का जीवन सामान्य रहा, लेकिन संतान न होने के कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगीं। वर्ष 2018 के बाद दोनों अलग रहने लगे। इसी दौरान वर्ष 2021 में नितिन ने पारिवारिक सहमति से सोनम (परिवर्तित नाम) से दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि सोनम को नितिन की पहली शादी की जानकारी थी, इसके बावजूद विवाह संपन्न हुआ।

पहली पत्नी ने जताई आपत्ति, कोर्ट पहुंचा मामला
जब रीना को दूसरी शादी की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया। इसी बीच नितिन ने कोर्ट में तलाक के लिए आवेदन दायर किया, जिसकी सूचना नोटिस के माध्यम से रीना को मिली। रीना ने अपने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में जवाब प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि नितिन ने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी की है। साथ ही यह भी बताया कि नितिन और सोनम का एक बच्चा भी है, जबकि नितिन ने कोर्ट में दूसरी शादी से इनकार किया।

फोटो और दस्तावेज बने अहम सबूत
रीना की ओर से कोर्ट में ठोस साक्ष्य पेश किए गए, जिनमें नितिन और सोनम की शादी के फोटो, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल और नगर निगम से जुड़े दस्तावेज शामिल थे। इन सबूतों के आधार पर यह स्थापित किया गया कि नितिन ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की और तथ्य छिपाए।

कोर्ट का सख्त रुख, FIR के आदेश
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद इंदौर जिला कोर्ट ने रीना द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों को विश्वसनीय मानते हुए नितिन की तलाक याचिका खारिज कर दी। साथ ही कोर्ट ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के तहत FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है IPC की धारा 494?
भारतीय दंड संहिता की धारा 494 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने जीवनसाथी के जीवित रहते और पहला विवाह वैध होने के बावजूद दूसरा विवाह करता है, तो यह द्विविवाह (बिगैमी) की श्रेणी में आता है। यह अपराध जमानती है, जिसमें अधिकतम 7 वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 2 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 2 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 3 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 3 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 3 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 3 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 3 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 3 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 3 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 4 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 4 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 4 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 4 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 4 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 4 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 4 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!