गंदे पानी की बोतल लेकर पहुंचे पार्षद: अपनों को खो चुके परिजन ने लहराई तस्वीरें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम मुख्यालय के अटल सदन में मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विकास के दावों के बीच भागीरथपुरा के जख्मों की गूंज सुनाई दी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव जैसे ही अपना चौथा बजट पढ़ने खड़े हुए, विपक्ष ने शहर की दूषित जल व्यवस्था और हाल ही में हुई मौतों को लेकर मोर्चा खोल दिया।
सदन में उस वक्त हंगामा और बढ़ गया जब भागीरथपुरा हादसे में अपनों को खो चुके परिजन भी बजट सम्मेलन में पहुंच गए। उन्होंने दर्शक दीर्घा से मृतकों की तस्वीरें लहराते हुए जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
इसी गहमागहमी के बीच अचानक सदन की बिजली गुल हो गई और पार्षदों के माइक बंद हो गए, जिसे विपक्ष ने आवाज दबाने की साजिश करार दिया।
बोतल में गंदा पानी और टी-शर्ट पर स्लोगन
सत्र की शुरुआत में ही कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी हाथ में गंदे पानी की भरी बोतल लेकर सदन के बीचोबीच पहुंच गए। उन्होंने एक विशेष टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर जल संकट को लेकर स्लोगन लिखे थे।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि एक तरफ नर्मदा के चौथे चरण के सपने दिखाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ जनता को जहरीला पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
परिजन के आक्रोश और पार्षदों के विरोध के कारण सदन में भारी अफरात-तफरी का माहौल बन गया और सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
‘हत्यारी परिषद’ का संबोधन करने पर टकराव...
बहस के दौरान पार्षद सोनीला मिमरोट ने भागीरथपुरा हादसे का जिक्र करते हुए नगर निगम को हत्यारी परिषद कह दिया। इस शब्द पर सत्ता पक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने घेराबंदी करते हुए कहा कि जब भी जनता के हक और भागीरथपुरा की बात होती है माइक बंद कर दिए जाते हैं।
उन्होंने पुराने बजट की उन योजनाओं का हिसाब मांगा जो अब तक कागजों से बाहर नहीं आ सकी हैं, जिसमें बिलावली तालाब का कायाकल्प और कान्ह-सरस्वती रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट शामिल हैं।
हंगामे के बीच नौकरी का ऐलान...
भारी विरोध और शोर-शराबे के बीच महापौर ने घोषणा की कि भागीरथपुरा हादसे में जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति निगम गंभीर है। पात्रता के आधार पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जाएगी।
महापौर ने स्पष्ट किया कि हमने जनता पर किसी भी तरह का कोई नया कर नहीं लगाया है और न ही पुराने टैक्स में कोई बढ़ोतरी की है। उन्होंने रिकॉर्ड 1086 करोड़ का राजस्व देने वाली इंदौर की जनता का आभार भी माना।
अधूरे प्रोजेक्ट्स पर घेरा
विपक्ष ने मास्टर प्लान की सड़कों और जल संरक्षण के लिए पिछले बजट में तय की गई राशि पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि आरई-2 और एमआर-4 जैसी महत्वपूर्ण सड़कें अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं।
सदन में वंदे मातरम के साथ शुरू हुई बैठक अंत तक विवादों में घिरी रही, जहां एक ओर सत्ता पक्ष ने इसे भविष्य का रोडमैप बताया, वहीं विपक्ष ने इसे बुनियादी समस्याओं और मानवीय संवेदनाओं से ध्यान भटकाने वाला दस्तावेज करार दिया।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!