पार्षद रूबीना इकबाल ने बंद किया मोबाइल: आरोप- संघ और हिंदू संगठनों के लोग फोन कर बोल रहे- वंदे मातरम्; लगातार कॉल से परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने लगातार आ रहे फोन कॉल्स से परेशान होकर अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया है। उनका आरोप है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) और अन्य हिंदू संगठनों के लोग उन्हें बार-बार कॉल कर ‘वंदे मातरम्’ बोलने के लिए कह रहे हैं।
लगातार कॉल से बढ़ी परेशानी
रुबीना इकबाल के बेटे शाहबाज के अनुसार, उनका मोबाइल नंबर विभिन्न ग्रुप्स में शेयर कर दिया गया है, जिसके बाद हर कुछ मिनट में कॉल आ रहे थे। कॉल करने वाले लोग उनसे ‘वंदे मातरम्’ बोलने को कह रहे थे। लगातार हो रही इस स्थिति से परेशान होकर उन्हें फोन स्विच ऑफ करना पड़ा। फिलहाल वह अपने बेटे के मोबाइल के जरिए ही संपर्क में हैं।
बयान के बाद शुरू हुआ विवाद
पूरा मामला 8 अप्रैल को नगर निगम के बजट सत्र से शुरू हुआ। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम के बयान पर विवाद खड़ा हुआ था। उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार करते हुए कहा था कि यह अनिवार्य नहीं है।इसके बाद रुबीना इकबाल खान भी विवाद में कूद पड़ीं और उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई उन्हें जबरदस्ती ‘वंदे मातरम्’ बोलने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उनके इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया।
हिंदू संगठनों का विरोध तेज
इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। इससे पहले हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करते हुए फौजिया शेख अलीम के खिलाफ इनाम की घोषणा भी की थी।
निगम सत्र में हुआ था टकराव
विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब नगर निगम के सत्र में फौजिया शेख देरी से पहुंचीं। इस पर भाजपा पार्षद सुरेश कुरवाड़े ने टिप्पणी की, जिसके जवाब में फौजिया ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें सदन से बाहर कर दिया गया।
कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
मामले के तूल पकड़ने के बाद भाजपा ने दोनों पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और शिकायत दर्ज कराई। वहीं कांग्रेस संगठन ने भी सख्ती दिखाते हुए रुबीना इकबाल को पार्टी से निष्कासित करने के लिए भोपाल में पत्र भेज दिया है। साथ ही पार्टी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ को अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है।
कोर्ट तक पहुंचा मामला
इस विवाद ने कानूनी रूप भी ले लिया है। जिला अदालत में दोनों पार्षदों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि उनके बयान धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाले हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!