ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती: 14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के कारोबार करने वाले दुकानदारों पर नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। ट्रेड लाइसेंस की जांच के लिए निगम के राजस्व विभाग ने बाजारों में विशेष अभियान शुरू किया।
अभियान के पहले दिन अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान 14 दुकानों को सील किया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान 57 कारोबारियों ने मौके पर ही अपने ट्रेड लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।
पहले लाइसेंस बनवाने और रिन्यू कराने का दिया था मौका
नगर निगम की ओर से कुछ समय पहले शहर के अलग-अलग बाजारों में शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों के जरिए कारोबारियों को नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने व पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने की सुविधा दी गई थी।
निगम अधिकारियों के मुताबिक इसके बावजूद कई कारोबारियों ने लाइसेंस प्रक्रिया पूरी नहीं कराई। इसके बाद अब निगम ने बाजारों में सीधे जांच अभियान शुरू कर दिया है।
दुकानों पर पहुंची राजस्व विभाग की टीमें
अभियान के तहत अलग-अलग जोन की राजस्व टीमों ने दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीमों ने कारोबारियों से ट्रेड लाइसेंस दिखाने को कहा और उसकी वैधता की जांच की।
जांच के दौरान कई कारोबारियों ने मौके पर ही अपने लाइसेंस का नवीनीकरण करा लिया। पहले दिन कुल 57 ट्रेड लाइसेंस रिन्यू किए गए।
14 दुकानों के शटर किए सील
जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिला, उनके खिलाफ निगम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत जोन क्रमांक 3 में 8 दुकानें, जोन क्रमांक 15 में 6 दुकानें सील की गई।
इस प्रकार कुल 14 दुकानों पर कार्रवाई की गई।जोन क्रमांक 3 के कुम्हार मोहल्ला और नगर निगम रोड क्षेत्र में भी टीम ने जांच कर कार्रवाई की।
निगम का साफ संदेश- वैध लाइसेंस के बिना कारोबार नहीं
नगर निगम ने कारोबारियों से ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी करने और लाइसेंस की अवधि समाप्त होने से पहले उसका नवीनीकरण कराने की अपील की है।
राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहर के अलग-अलग बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में दुकानों की जांच की जाएगी। बिना वैध ट्रेड लाइसेंस कारोबार करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य बाजारों में भी बिना लाइसेंस कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी है।
संबंधित समाचार

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!