खबर
Top News

प्रमोटी IAS पर फिर घिरा विवाद: प्रमोशन पर उठे सवाल; मुख्यमंत्री ने खुद किया खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 फ़रवरी 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
प्रमोटी IAS पर फिर घिरा विवाद

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
ब्राह्मण समाज को लेकर हालिया टिप्पणी के बाद प्रमोटी आईएएस संतोष वर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बयान के बाद उनकी पुरानी फाइल दोबारा खुल गई है और उनके आईएएस बनने की प्रक्रिया को लेकर सवाल मध्य प्रदेश विधानसभा तक पहुंच गया है। मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में स्थिति स्पष्ट की है।

कांग्रेस विधायक कटारे ने उठाए थे सवाल
अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने विधानसभा में पूछे गए सवाल में संतोष वर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर, वर्ष 2020 में हुए प्रमोशन और लगाए गए सर्टिफिकेट्स को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी थी। कटारे ने यह भी पूछा था कि यदि सर्टिफिकेट कूटरचित थे तो सरकार ने वर्मा के खिलाफ तत्काल आपराधिक कार्रवाई क्यों नहीं की।

मुख्यमंत्री ने बताया प्रमोशन का आधार
मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि 6 अक्टूबर 2020 को न्यायालय द्वारा संतोष वर्मा को दोषमुक्त किए जाने का आदेश पारित किया गया था। वर्मा ने यह आदेश विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के समक्ष प्रस्तुत किया था। इस आदेश की सत्यता की पुष्टि के लिए इसकी प्रति इंदौर पुलिस के एडीजी को भेजी गई थी।

इसके बाद 16 अक्टूबर 2020 को इंदौर आईजी द्वारा जिला लोक अभियोजन अधिकारी से अभिमत लिया गया, जिसमें आदेश को वैध बताया गया और उसके खिलाफ अपील का कोई आधार नहीं पाया गया। इसी आधार पर संतोष वर्मा को आईएएस पद पर पदोन्नति दी गई।

2021 में शिकायत के बाद बदली स्थिति
मुख्यमंत्री ने बताया कि अप्रैल 2021 में फरियादी महिला ने मुख्य सचिव को शिकायत देकर कोर्ट आदेश की प्रति को फर्जी बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर 10 जुलाई 2021 को संतोष वर्मा को गिरफ्तार किया गया और 13 जुलाई 2021 को उन्हें निलंबित कर दिया गया।

अगस्त 2021 में आरोप पत्र दाखिल कर विभागीय जांच शुरू की गई। आगे की कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को भी पत्र भेजा गया है।

2016 से जुड़ा है पूरा विवाद
संतोष वर्मा के खिलाफ वर्ष 2016 में इंदौर के लसूड़िया थाना में महिला संबंधी आरोपों में मामला दर्ज हुआ था। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अक्टूबर 2020 में न्यायाधीश विजेंद्र सिंह रावत की अदालत से दो अलग-अलग आदेश सामने आए-एक में राजीनामा और दूसरे में दोषमुक्ति का उल्लेख था।

बाद में न्यायाधीश रावत ने एमजी रोड थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्जी कोर्ट आदेश तैयार करने का मामला दर्ज कराया। इन्हीं आदेशों के आधार पर संतोष वर्मा को पदोन्नति मिली थी।

फिर चर्चा में आई पुरानी फाइल
हालिया विवाद के बाद पुलिस ने मामले की जांच दोबारा तेज कर दी है। कोर्ट ने संतोष वर्मा को हस्ताक्षर के नमूने देने के निर्देश दिए हैं। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या फर्जी आदेश तैयार करने में उनकी कोई भूमिका थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि संतोष वर्मा और न्यायाधीश रावत के बीच पूर्व में संपर्क रहा है। फिलहाल, मामला जांच के अधीन है और पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

11 minutes ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

21 minutes ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

31 minutes ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

38 minutes ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

40 minutes ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

42 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 1 hour ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 1 hour ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 1 hour ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 1 hour ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 1 hour ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 2 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 3 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!