विधायक के बयान पर विवाद: माता सीता को बताया ‘मौत का सामान’; महिला विधायक ने मंच से टोका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना।
मध्यप्रदेश के गुना में आयोजित राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव के दौरान भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के एक बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान शाक्य ने रामायण और महाभारत के युद्धों का उदाहरण देते हुए माता सीता को लेकर टिप्पणी की, जिस पर मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने आपत्ति जताई।
पन्नालाल शाक्य ने कहा कि रामायण, महाभारत और अन्य युद्धों में बड़ी संख्या में पुरुषों की मृत्यु हुई, लेकिन महिलाओं की नहीं। इसी दौरान उन्होंने माता सीता को लेकर ‘मौत का सामान’ शब्द का इस्तेमाल किया।
महिला विधायक ने मंच से ही जताई आपत्ति
भाजपा विधायक के बयान के बाद मंच पर मौजूद चांचौड़ा विधायक प्रियंका पेंची ने तुरंत उन्हें टोका।
उन्होंने कहा, ' भाई साहब, आप गलत बोल रहे हैं। ऐसा नहीं है।
महिलाओं ने भी बलिदान दिए हैं। मैं भी महिला हूं, महिलाओं के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए।' प्रियंका पेंची की इस आपत्ति के बाद मंच पर कुछ देर के लिए माहौल चर्चा का विषय बन गया।
रामायण और महाभारत का दिया उदाहरण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पन्नालाल शाक्य ने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण को उसके भाई ने समझाया था कि पराई स्त्री को ले जाना गलत है और उसे सम्मान के साथ वापस भेज देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि रामायण के युद्ध में महिला की मृत्यु नहीं हुई, बल्कि पुरुष ही मारे गए।
उन्होंने महाभारत के युद्ध का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उस युद्ध में बड़ी संख्या में पुरुषों की मृत्यु हुई। इसके अलावा उन्होंने पृथ्वीराज चौहान और संयोगिता का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी युद्धों में पुरुषों की जान गई।
अपनी बात पर कायम रहे विधायक
प्रियंका पेंची की आपत्ति के बाद भी पन्नालाल शाक्य अपनी बात पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई किताबों का अध्ययन किया है और उन्हें इतिहास की जानकारी है। इसके बाद उन्होंने महिला विधायक से बैठने के लिए कहा।
मंच पर हुई इस बातचीत के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच महिलाओं के योगदान और बलिदान को लेकर चर्चा शुरू हो गई।
नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में हुआ आयोजन
गुना की नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय बलराम महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और किसानों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य, विधायक प्रियंका पेंची सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!