खबर
Top News

प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक कॉलेज में संविधान संशोधन को लेकर गहराया विवाद: यह शब्द बन गया विवाद की जड़; किसे अधिकारों पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 2:42 pm
शेयर करें:
प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक कॉलेज में संविधान संशोधन को लेकर गहराया विवाद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक डेली कॉलेज में प्रस्तावित संविधान संशोधन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस पूरे मामले की सबसे बड़ी वजह संशोधन में जोड़ा गया “Preferably” शब्द है, जिससे ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन यानी ओडीए के अधिकारों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

अभी होते हैं 9 सदस्य
डेली कॉलेज बोर्ड में अभी 9 सदस्य होते हैं, जिनमें से 5 सदस्य चुनाव के जरिए चुने जाते हैं। लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार बोर्ड के सदस्यों की संख्या 10 हो जाएगी, जबकि निर्वाचित सदस्यों की संख्या घटकर सिर्फ 3 रह जाएगी। इससे चुनाव आधारित प्रतिनिधित्व 55% से घटकर करीब 30% रह जाएगा।

सबसे बड़ा बदलाव इस कैटेगरी में
सबसे बड़ा बदलाव ओल्ड डेलियंस कैटेगरी में किया गया है। पहले ओडीए के सदस्य सीधे वोटिंग करके अपने प्रतिनिधि चुनते थे, लेकिन अब प्रस्ताव है कि ओडीए के प्रेसिडेंट और सचिव ही बोर्ड में शामिल होंगे। साथ ही “Preferably” शब्द जोड़कर यह भी खुला रखा गया है कि उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को भी शामिल किया जा सकता है। इसी को लेकर मनमानी और पक्षपात की आशंका जताई जा रही है।

मतदान अधिकार कमजोर होंगे
ओडीए का कहना है कि इससे उनके हजारों सदस्यों के मतदान अधिकार कमजोर होंगे। उनका स्पष्ट मत है कि प्रतिनिधि चुनने का अधिकार ODA के सदस्यों के पास ही रहना चाहिए। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए ओडीए जल्द ही एक असाधारण साधारण सभा बुलाने की तैयारी में है।

विवाद और गहरा गया
इस बीच, डेली कॉलेज बोर्ड का कार्यकाल बढ़ाए जाने और संशोधन प्रस्ताव को रजिस्ट्रार के पास मंजूरी के लिए भेजने से भी विवाद और गहरा गया है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन संशोधनों को लागू करने की कोशिश पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामले को और संवेदनशील बना दिया
विवाद के बीच वॉइस ऑफ डीसी नाम से एक सोशल मीडिया पेज और उससे जुड़ी एफआईआर ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। कुछ पूर्व छात्रों ने एफआईआर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया, जबकि दूसरी ओर एक वर्ग प्रबंधन के समर्थन में भी खड़ा है।

संशोधन पूरी तरह कानूनी
कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि संशोधन पूरी तरह कानूनी है और संरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। वहीं विरोध कर रहे पूर्व छात्र इसे अधिकारों में कटौती और मनमानी का प्रयास बता रहे हैं।

इनकी बातों पर कीजिये गौर
ओडीए (ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन)
ओडीए के प्रेसिडेंट पंकज बागड़िया के अनुसार संगठन जल्द ही असाधारण साधारण सभा बुला रहा है। इस बैठक में प्रस्तावित संशोधनों का ओडीए के हितों पर क्या असर पड़ेगा, इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और सर्वसम्मति से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बोर्ड प्रबंधन
डेली कॉलेज बोर्ड के प्रेसीडेंट विक्रम पंवार का कहना है कि प्रबंधन हर मंच पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें। उनके अनुसार, प्रस्तावित संशोधन पूरी तरह कानूनी हैं और इन्हें सरकारी मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है।

‘डबल इलेक्शन’ व्यवस्था खत्म होगी
प्रेसीडेंट विक्रम पंवार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन बदलावों से ओडीए में ‘डबल इलेक्शन’ व्यवस्था खत्म होगी, लेकिन पूर्व छात्रों के वोटिंग अधिकार समाप्त नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि संस्थागत संरचना को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विरोध करने वाले ओल्ड डेलियंस
विरोध कर रहे पूर्व छात्रों का आरोप है कि यह बोर्ड की मनमानी है। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज कराना असहमति की आवाज दबाने का तरीका है। वहीं, पूर्व छात्रों के बीच इस मुद्दे पर मतभेद भी सामने आए हैं। एक समूह संशोधन का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा समूह संस्था की छवि खराब करने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मनमाने तरीके से संविधान संशोधन
बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे संदीप पारेख का कहना है कि अगस्त 2025 में कोर्ट ने निर्देश दिया था कि सभी कैटेगरी के सदस्यों को शामिल कर एजीएम आयोजित की जाए। हालांकि, उनके अनुसार बोर्ड ने इस आदेश पर स्टे ले लिया और अब मनमाने तरीके से संविधान संशोधन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!