खबर
Top News

ठेका खत्म फिर भी अवैध होडिंग पर लग रहे विज्ञापन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 5:32 pm
शेयर करें:
ठेका खत्म फिर भी अवैध होडिंग पर लग रहे विज्ञापन

एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने जताई आपत्ति, इसके बाद भी निगम अफसर नहीं कर रहे कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की मेहरबानी से विज्ञापन कंपनियां ठेका खत्म होने के बाद भी धड़ल्ले से विज्ञापन लगाकर कमाई कर रही हैं। जबकि निगम अफसर नए ठेेकेदार की तलाश के नाम पर बार-बार टेंडर जारी करने का खेल रच रहे हैं।

निगम अफसरों की मिलीभगत से ही नगर निगम के 44 जेंट्री गेट और 3 पैदल पुलों का ठेका दो साल पहले खत्म हो जाने के बाद भी यहां मुफ्त में विज्ञापन लग रहे हैं। इस बीच निगम ने दो बार टेंडर निकाले, लेकिन कोई ठेकेदार आगे नहीं आया।

अब तीसरा टेंडर जारी किया गया है, जिसमें साढ़े छह करोड़ रुपए की मांग रखी गई है। इस तरह निगम अफसरों की मेहरबानी से विज्ञापन कंपनी ठेका खत्म होने के बाद भी विज्ञापन लगाकर कमाई करने में जुटी हुई है।

निगम अफसरों की मेहरबानी से शहर भर में यूनिपोल और लालीपोल का जाल बिछ गया है। इसके चलते दीपक एडवरटाइजिंग विज्ञापन कंपनी सहित जिन कंपनियों ने ठेके लिए उन्होंने खुलकर नियमों की अनदेखी करते हुए मनचाहे स्थानों पर अवैध यूनिपोल खड़े कर दिए।

इससे विज्ञापन कंपनी की तो कमाई बढ़ गई, लेकिन शहरवासियों की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया। विज्ञापन कंपनियों को सड़क के डिवाइडर, फुटपाथ और चौराहों पर यूनिपोल नहीं लगाने की शर्त के साथ निगम ने ठेका दिया था।

लेकिन ठेका मिलते ही विज्ञापन कंपनियों ने मनमानी करते हुए शहर के डिवाइडर, फुटपाथ, चौराहे और ब्रिज पर करीब 48 अवैध यूनिपोल खड़े कर दिए। इस मामले में निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि अदालत ने अवैध यूनिपोल की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसके चलते विज्ञापन कंपनियों के यूनिपोल की जांच की जा रही है। हालांकि, निगम अफसर अब तक कई बार जांच कर चुके हैं, लेकिन मामला फाइलों में दबा रह जाता है। इस बार तो निगम जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने भी विज्ञापन कंपनी की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

इसके चलते महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दीपक एडवरटाइजिंग सहित सभी विज्ञापन कंपनियों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं, लेकिन निगम अफसरों की मेहरबानी से विज्ञापन कंपनियों के खिलाफ जांच जोर नहीं पकड़ पा रही है।

यही वजह है कि कार्रवाई नहीं होती है। निगम अफसरों की मिलीभगत का फायदा उठाकर ही विज्ञापन कंपनियां करीब दो साल पहले ठेका खत्म होने के बाद भी 44 जेंट्री गेट और 3 पैदल पुल पर विज्ञापन लगाकर कमाई करने में जुटी हुई है। फिर भी निगम अफसर मूक दर्शक बने हुए है।

चौराहों और ब्रिज पर विशालकाय विज्ञापन बोर्ड, बन सकते है हादसे का कारण
निगम अफसरों की मिलीभगत से विज्ञापन कंपनियों द्वारा मेट्रो ट्रेन के डिवाइडर पर भी विज्ञापन लगा दिए गए। इस बात का खुलासा जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने जांच के बाद किया। राठौर की नाराजगी के बाद मेट्रो के डिवाइडर से विज्ञापन तो हट गए, लेकिन किसी भी कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई।

इसी तरह शहर के चौराहों और ब्रिज पर विशालकाय विज्ञापन बोर्ड लग गए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन निगम अफसर ऐसे विज्ञापन बोर्ड की अनदेखी कर रहे हैं। इसके चलते ही मेट्रो टावर चौराहा, भंवरकुआ चौराहा, विजय नगर चौराहा, शास्त्री ब्रिज, जूनी इंदौर ब्रिज आदि स्थानों पर विशालकाय विज्ञापन बोर्ड की भरमार है।

एलईडी स्क्रीन की भी समय सीमा खत्म
स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिस पर विज्ञापन दिखता है। बताया जाता है कि इसके टेंडर की भी समय सीमा पहले ही पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी शहर में 5-6 हजार एलईडी स्क्रीन और लगाने की तैयारी है।

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाई गई एलईडी दुर्घटना का खुला आमंत्रण दे रहे हैं। इन एलईडी पर एमआईसी सदस्य आपत्ति जता चुके हैं, लेकिन निगम अफसर महापौर के आदेश के बाद भी कार्रवाई करने से बच रहे हंै।

अब तक कार्रवाई नहीं
बताया जाता है कि मप्र नगर निगम अधिनियम तथा मप्र आउटडोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के अनुसार डिवाइडर, फुटपाथ पर विज्ञापन बोर्ड लगाना प्रतिबंधित है, इसके बाद भी शहर के सेंट्रल डिवाइडर, फुटपाथों, ट्रेफिक सिग्नल के पास, ऐतिहासिक धरोहरों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास अवैध यूनिपोल लगाकर विज्ञापन किए जा रहे हैं। निगम को इस तरह की शिकायतें भी मिली हैं। लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई।

संबंधित समाचार

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

1 minute ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

3 minutes ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

11 minutes ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

25 minutes ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

26 minutes ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 17 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 18 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 18 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 19 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 19 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 19 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 20 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 20 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 20 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 20 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!