खबर
Top News

निगम के नियमों को ठेंगा दिखाकर गीता भवन मंदिर में हो रहा निर्माण: निगम अफसरों और नेताओं से मिलीभगत कर ट्रस्टी कर रहे मनमानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मार्च 2026, 6:00 pm
शेयर करें:
निगम के नियमों को ठेंगा दिखाकर गीता भवन मंदिर में हो रहा निर्माण

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धर्म और आस्था का केद्र बने शहर के ख्यात गीता भवन मंदिर में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मनमानी शुरु कर दी है। इसके चलते नगर निगम से अनुमति लिए बिना ही मंदिर परिसर में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसी तरह हॉस्पिटल की पार्किंग व्यवस्था को भी ग्रहण लग गया है। गीता भवन ट्रस्टियों की इस मनमानी से आमजन की परेशानी बढ़ गई है।

नगर निगम जोन 11 में निगम के बिल्डिग अफसरो की मेहरबानी और गीता भवन ट्रस्टियों की मनमानी से गीताभवन मंदिर परिसर में मनमाने तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। महीनो से जारी इस निर्माण कार्य के लिए गीताभवन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने निगम से किसी तरह की अनुमति नहीं ली है।

इस तरह निगम के दायरे में आने वाला गीताभवन मंदिर ट्रस्टियों की मनमानी का गढ़ बन गया है। बताया जाता है कि यहां ट्रस्टियों द्वारा नियमो को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे रहवासी परेशान हो रहे है। लेकिन इस निर्माण को लेकर अब तक निगम ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की है।

गीताभवन मदिर में जारी निर्माण को लेकर जब जोन 11 के भवन अधिकारी व भवन निरीक्षक से जानकारी लेनी चाही तो वह कहने लगे कि मंदिर में होने वाले निर्माण की उनको कोई जानकारी नहीं है। जब कि मंदिर में महीनो से निर्माण कार्य जारी है। यही नहीं जोन क्षेत्र में होने वाले निर्माणो की जानकारी भवन निरीक्षक को होनी चाहिए।

लेकिन भवन निरीक्षक की लापरवाही निर्माणकर्ताओ के हौसले बढ़ा रही है। बताया जाता है कि ट्रस्टियों द्वारा गीता भवन मंदिर परिसर में किए जाने वाले नए निर्माण से गीताभवन की पहचान लुप्त होने लगी है। जब कि गीता भवन की पहचान यहां स्थित मंदिरों से है। लेकिन ट्रस्टी मनमानी कर उनको ही हटाने पर आमादा है।

इससे गीताभवन धीरे-धीरे अपनी पहचान खोने की कगार पर पहुंच गया है। ट्रस्टियों द्वारा बिना निगम को सूचित करें। नया निर्माण किया जा रहा है जिससे निगम अफसरो की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।

मिलीभगत- गीता भवन मंदिर का संचालन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। इसके चलते ट्रस्टियों के प्रशासन, निगम के अफसरो से संपर्क है। यही नहीं राजनेताओ के बीच पैठ होने के दावे भी किए जा रहे है। इसके चलते ही गीताभवन ट्रस्टियों ने मनमानी करते हुए मंदिर परिसर में निर्माण शुरु कर दिया और इसके लिए निगम से अनुमति ली जाना जरुरी नहीं समझा है। ट्रस्टियों की मनमानी का खुलासा होने के बाद निगम के जिम्मेदार अफसर कहने लगे है कि उनको जानकारी नही है कि निर्माण हो रहा हे। जब कि महीनो से हो रहे निर्माण कार्य की वजह से रहवासी परेशान हो रहे है।

पार्किंग में ओपीडी
ट्रस्ट द्वारा नियमों को ताक में रखकर अस्पताल के कैंपस में बदलाव किया गया है, जिससे पार्किंग की जगह पर ओपीडी चल रही है। इससे अस्पताल में पहुंचने वालों के वाहन सडक़ो पर खड़े हो रहे हैं। इसकी शिकायतें कलेक्टर और निगमायुक्त से की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अस्पताल प्रबंधन की मनमानी से परेशान रहवासियों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद व्यवस्थाएं जस की तस बनी हुई हैं।

रिनोवेशन- मंदिर में हो रहे निर्माण के संबंध में ट्रस्ट अध्यक्ष राम एरन से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि परिसर में बना ध्यान कक्ष जर्जर हो गया था। शिव मंदिर भी जर्जर था। उनको तोड़कर नया कर रहे हैं। निगम जोन 11 के बिल्डिंग अधिकारियों का कहना है कि गीता भवन मंदिर में किए जाने वाले निर्माण को लेकर किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। इस तरह निर्माण कर्ता और निगम अफसरों के मिलीभगत की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 7 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 8 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 8 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 8 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 8 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 8 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 9 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 9 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 9 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 9 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 9 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 9 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 10 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 10 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 10 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 10 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 10 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!