खबर
Top News

करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश नाकाम: मृत किराएदार के नाम खोला खाता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 6:47 pm
शेयर करें:
करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की साजिश नाकाम

नगर निगम के नामांतरण घोटाले का नया खुलासा

जांच के बाद हटाया फर्जी नाम, बहाल किया असली मालिक का अधिकार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में नामांतरण से जुड़े कथित घोटालों का लगातार खुलासा हो रहा है। अब वार्ड क्रमांक-70, जोन-2 स्थित 274/2 लाबरिया भेरू क्षेत्र की एक बहुमूल्य संपत्ति में ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिसने निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरोप है कि करीब 9400 वर्गफीट की संपत्ति, जो रजिस्ट्री और नामांतरण के बाद राजेंद्र कौर गांधी के नाम दर्ज थी, उसमें से 3600 वर्गफीट हिस्से का अलग खाता खोलकर मृत किराएदार वनिता बाई पटेल और अन्य के नाम दर्ज कर दिया गया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस वनिता बाई पटेल की मृत्यु हो चुकी थी, उनके नाम पर नगर निगम में खाता किस आधार पर खोला गया? आखिर किस अधिकारी या कर्मचारी ने दस्तावेजों की जांच किए बिना मृत व्यक्ति और कथित किराएदारों के नाम संपत्ति दर्ज कर दी?

मामले का खुलासा तब हुआ जब बकाया कर के नाम पर उक्त संपत्ति की नीलामी संबंधी विज्ञप्ति जारी की गई। इसके बाद लेजर की जांच में सामने आया कि एक ही संपत्ति के दो अलग-अलग खाते बना दिए गए थे और संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल भी कम दर्शाया गया।

करोड़ों की संपत्ति बची, लेकिन सवाल बरकरार... यह मामला केवल एक नामांतरण त्रुटि का नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति पर कथित कब्जे की कोशिश का संकेत माना जा रहा है। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मृत व्यक्ति के नाम खाता किसने खोला?,

संपत्ति का क्षेत्रफल कम क्यों दर्शाया गया?, दो अलग-अलग खाते बनाने के पीछे किसकी भूमिका थी?, क्या यह अकेला मामला है या नगर निगम में नामांतरण का कोई बड़ा खेल चल रहा है?

जांच की मांग तेज... अभिभाषक प्रमोद कुमार द्विवेदी ने पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि समय रहते दस्तावेजों की पड़ताल नहीं होती तो करोड़ों रुपए की संपत्ति विवादों में फंस सकती थी।

नामांतरण घोटाले की आंच अफसरों तक... नामांतरण घोटाले में लगातार हो रहे खुलासों के बीच अब इसकी आंच निगम के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गई है। निगम प्रशासन ने राजस्व उपायुक्त केशव सगर को राजस्व विभाग से हटाकर स्थापना एवं स्टोर शाखा में पदस्थ कर दिया है, हालांकि प्रशासनिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि महज विभाग बदलना कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं माना जा सकता, बल्कि इसे बढ़ते विवाद और जनाक्रोश को शांत करने की प्रारंभिक कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
संपत्ति स्वामी राजेंद्र कौर गांधी ने पहले नगर निगम में शिकायत की, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में अभिभाषक प्रमोद कुमार द्विवेदी के माध्यम से मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई और संबंधित दस्तावेजों की मांग उठाई गई।

बताया जाता है कि मामले को लेकर उप पंजीयक कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय में भी आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं तथा विभिन्न माध्यमों से इस पूरे प्रकरण का खुलासा किया गया।

अपर आयुक्त की जांच में खुलासा... मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर आयुक्त आलोक सिंह ने जांच कराई। इस दौरान कथित किराएदार को कई बार दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सूचना दी गई, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद नगर निगम ने फर्जी खाते को हटाते हुए वनिता बाई पटेल और अन्य के नाम दर्ज प्रविष्टि निरस्त कर दी और संपत्ति पर पुनः राजेंद्र कौर गांधी का नाम दर्ज कर दिया। इसकी जानकारी स्वयं नगर निगम कार्यालय से फोन कर संपत्ति स्वामी को दी गई।

जांच रिपोर्ट के बाद एफआईआर की चेतावनी
सूत्रों के अनुसार निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने भी स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नामांतरण प्रकरणों की जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ केवल विभागीय कार्रवाई ही नहीं, बल्कि आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि इस घोषणा के बाद भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि निगम के पूर्व के कई मामलों में भी दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन आज तक कई मामलों में मुकदमे दर्ज नहीं हो सके।

सवालों के घेरे में नगर निगम
नगर निगम में सामने आ रहे एक के बाद एक मामलों ने यह आशंका और गहरा दी है कि नामांतरण शाखा में वर्षों से कोई बड़ा खेल चल रहा था, जिसका धीरे-धीरे अब खुलासा हो रहा है। नगर निगम की रिकॉर्ड व्यवस्था और संपत्ति प्रबंधन प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

यदि मृत व्यक्तियों के नाम खाते खुल सकते हैं और वास्तविक मालिकों की संपत्ति का क्षेत्रफल बदला जा सकता है, तो शहर की हजारों संपत्तियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। यदि समय रहते जांच नहीं होती तो करोड़ों रुपए की संपत्तियां विवादित होकर असली मालिकों के हाथ से निकल सकती थीं।

संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

5 minutes ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

17 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

20 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

22 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

23 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

28 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

34 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

about 1 hour ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

about 1 hour ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!