गुंडे के गले में फंसी गोली से साजिश का खुलासा: दुर्घटना निकली हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बदमाशों ने हत्या को दुर्घटना का बताने साजिश रची, लेकिन एक गोली ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। शनिवार को सड़क किनारे मिला शव पहले एक्सीडेंट लगा, पर पोस्टमार्टम में गले में फंसी गोली ने राज खोल दिया।
अब पुलिस को इस हत्याकांड में रंजिश, गैंगवार व सुपारी किलिंग के एंगल पर जांच करते हुए पूर्व के केस पार्टनर की तलाश में है।
राऊ इलाके के रंगवासा रोड पर शनिवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को मृतक की पहचान नवीन गोपाल पाटीदार नयापुरा, रंगवासा के रूप में हुई। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सड़क हादसा मानते हुए शव जिला अस्पताल भिजवा दिया, लेकिन अगले दिन मामला पलट गया।
डॉक्टरों को संदेह होने पर शव को एमवाय भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ नवीन के गले में गोली फंसी हुई थी। इससे साफ हो गया कि यह एक्सीडेंट नहीं, हत्या है। कल पुलिस ने उसकी पत्नी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि नवीन पाटीदार उज्जैन का हिस्ट्रीशीटर है।
उस पर दो हत्या सहित आधा दर्जन से ज्यादा केस हैं। वह 2023 में इंदौर में रहने लगा था। हालांकि, इस बीच वह उज्जैन आता-जाता रहता था, लेकिन उसकी उज्जैन निवासी अपने केस पार्टनर राहुल मराठा से रंजिश चल रही थी। पुलिस को जैसे ही राहुल का मोबाइल नंबर मिला तो लगाने पर बंद आने लगा।
हरकत में आई पुलिस ने उसकी टॉवर लोकेशन निकाली तो लास्ट लोकेशन 12 अप्रैल को गोवा की मिली। हालांकि, सीडीआर की जांच से पुलिस को शंका है कि राहुल ने सुनियोजित साजिश रहते हुए सुपारी देकर हत्या कराई है और खुद गोवा चला गया।
राहुल की गिरफ्तारी पर सब हो जाएगा साफ
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के मुताबिक शव मिलने के समय शरीर पर कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं थी, जिससे मामला हादसा लग रहा था, लेकिन पीएम रिपोर्ट ने पूरी कहानी बदल दी। नौ साल पहले उज्जैन में मटन शॉप संचालक मुकेश की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।
वहीं 11-12 साल पहले सब्जी मंडी इलाके में छात्र भरत की हत्या के मामले में भी वह आरोपी रहा था। यह हत्याकांड रंजिश के चलते हुआ है। उसके परिजन ने उज्जैन के कुख्यात बदमाश राहुल मराठा से दुश्मनी की बात कही है।
वारदात के लिए अस्थायी सिम कार्ड का इस्तेमाल हुआ है, जिसे घटना के बाद बंद कर दिया गया। घटनास्थल के पास एक मोबाइल भी एक्टिव मिला था, जो अब आ रहा है। एक महिला की भूमिका भी संदिग्ध है।
राऊ पुलिस के बुलाने पर वह नहीं आई है। राहुल के बारे में पता करने के लिए एक टीम उज्जैन के माधव नगर थाने भेजी थी।
वहां से उसके घर का पता कर टीम घर गई तो नहीं मिला। उसके साथियों का भी पता लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर टीम को गोवा भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!