जमीन विवाद में सूरज रजक ने एफआईआर के बाद कहा-किया था सौदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। रेमन कक्कड़ ने शराब कारोबारी और क्रिकेट टीम के मालिक सूरज रजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
इसमें रेमन ने आरोप लगाया कि सूरज ने उनकी जमीन पर अनधिकृत कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, सूरज रजक ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने दावा किया कि जमीन को 50 लाख रुपए सालाना किराए पर देने की पूरे परिवार ने मौखिक सहमति दी थी। सूरज ने कहा कि रेमन के परिवार ने उन्हें जमीन पर काम करने की मंजूरी दी, और यदि ऐसा नहीं होता तो वे काम शुरू ही नहीं करते।
सूरज ने मीडिया को बताया कि मुझ पर एफआईआर दर्ज कराने से पहले उनका पक्ष किसी ने नहीं जाना। उनका कहना है कि रेमन और उनका परिवार पहले ही जमीन को लेकर कई लोगों के साथ सौदे कर चुके हैं और कई करोड़ रुपए हड़प चुके हैं।
सूरज के अनुसार, रेमन के भाई बंटी सलूजा ने उन्हें खुद जमीन दिखाने के लिए बुलाया और नक्शा तैयार करने को कहा। नक्शा तैयार होने के बाद उन्होंने उसे परिवार को भेजा और काम शुरू किया। सूरज का कहना है कि एफआईआर तभी दर्ज करवाई गई, जब रेमन और उनके परिवार के बीच आपसी विवाद और पुराने सौदों के चलते उनका पक्ष बदल गया।
सूरज ने आरोप लगाया कि रेमन ने जमीन पर उनके काम को रोकने के लिए एफआईआर करवाई। उनका कहना है कि यदि रेमन की सहमति नहीं थी, तो वह वहां काम नहीं करते।
रेमन कक्कड़ का पक्ष
वहीं, रेमन कक्कड़ ने सूरज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सूरज ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया और निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जबकि जमीन पर उनके और परिवार के अधिकार हैं। रेमन ने कहा कि सूरज का दावा कि पूरे परिवार ने सहमति दी थी, सत्य नहीं है।
रेमन के परिवार का कहना है कि सूरज ने उनके पुराने विवादित सौदे और जमीन के मामलों का फायदा उठाकर काम शुरू किया। उनका आरोप है कि एफआईआर दर्ज कराने के समय सूरज ने परिवार को गुमराह करने की कोशिश की।
पुराने विवाद और कोर्ट केस का मामला
सूरज ने मीडिया को बताया कि इस जमीन को लेकर कोर्ट केस पहले से चल रहे हैं, जिसमें से दो-तीन मामलों में दूसरी पार्टी ने मुकादमा जीत चुकी है और कुछ मामलों का निर्णय अभी लंबित है। सूरज का कहना है कि नगर निगम की ओर से जमीन पर कुर्की का बोर्ड भी लगा हुआ है, और जमीन का टैक्स अभी तक नहीं भरा गया।
रेमन का पक्ष है कि जमीन पर किसी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण कानूनन मंजूर नहीं था। दोनों पक्ष अब अपने-अपने आरोपों के साथ पुलिस और कोर्ट की प्रक्रिया में शामिल हैं। इधर पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!