किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय घेरा: जीतू पटवारी के आह्वान पर प्रदर्शन; बोनस, मुआवजा और कर्ज को लेकर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुरुवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर इंदौर में जिला कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए जमकर विरोध जताया।
किसानों के साथ छलावा - प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार किसानों के साथ छलावा कर रही है। पहले गेहूं खरीदी की तारीखें बढ़ाई गईं और बाद में कर्ज न चुकाने पर किसानों को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया। किसानों पर अतिरिक्त ब्याज का बोझ डाला जा रहा है, जबकि प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की अनदेखी की जा रही है।
2700 रुपए का वादा, 40 रुपए का बोनस- कांग्रेस ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीद का वादा किया गया था, लेकिन अब केवल 40 रुपए बोनस देकर किसानों के साथ मजाक किया जा रहा है। पड़ोसी राज्य राजस्थान में 150 रुपए बोनस दिए जाने का हवाला देते हुए इसे किसानों के साथ भेदभाव बताया गया।
खरीदी में देरी और बिचौलियों को फायदा- सरकार पर आरोप लगाया गया कि गेहूं खरीदी की तारीखें बार-बार बढ़ाकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। कई जगह स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं, जिससे किसानों को मजबूरी में अपनी उपज कम दामों पर बेचना पड़ रहा है।
बारदाने की कमी पर सवाल- कांग्रेस ने बारदाने की कमी को लेकर सरकार के तर्कों को हास्यास्पद बताया। कहा गया कि देश जूट उत्पादन में अग्रणी है, फिर भी समय पर पर्याप्त बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे खरीदी व्यवस्था प्रभावित हुई।
सहकारी संस्थाओं द्वारा ऋण वसूली की अंतिम तिथि 30 मार्च तय होने से बड़ी संख्या में किसान डिफाल्टर हो गए। कांग्रेस ने मांग की कि इस तिथि को बढ़ाकर 30 अप्रैल किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
इंदौर जिले के कई गांवों में ओलावृष्टि और आगजनी से फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन अब तक किसानों को न तो मुआवजा मिला और न ही बीमा राशि। कांग्रेस ने तत्काल राहत देने की मांग उठाई।
बरलाई शकर कारखाना के मुआवजे का मुद्दा उठाया
बरलाई स्थित शकर कारखाने की जमीन उद्योगपतियों को दिए जाने पर भी सवाल उठाए गए। कांग्रेस ने मांग की कि शेयरधारक किसानों को उनके हिस्से का उचित मुआवजा दिया जाए।
किसानों के हक की लड़ाई लड़ेंगे
प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी किसानों के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ती रहेगी और सरकार को किसानों के हित में फैसले लेने के लिए मजबूर करेगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!