कांग्रेस विधायक की सदस्यता समाप्त: देर रात विधानसभा पहुंचे प्रमुख सचिव; आदेश किया जारी, इस मामले में लिया एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गुरुवार देर रात प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे और सचिवालय खोलकर उनकी सीट रिक्त घोषित करने का पत्र चुनाव आयोग को भेजने की कार्रवाई शुरू की गई।
देर रात खुला विधानसभा सचिवालय
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व विधायक पीसी शर्मा भी देर रात विधानसभा पहुंचे। दोनों नेताओं ने प्रमुख सचिव से सवाल किया कि रात में सचिवालय क्यों खोला गया।
हालांकि, इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। पटवारी ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भाजपा के दबाव में और नियमों के खिलाफ की गई है।
27 साल पुराने केस में 3 साल की सजा
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को 27 साल पुराने एफडी घोटाले के मामले में राजेंद्र भारती को दोषी ठहराते हुए 3 साल की सजा सुनाई है। हालांकि, कोर्ट ने अपील के लिए 60 दिन की मोहलत देते हुए सजा को फिलहाल निलंबित रखा है। सह-आरोपी बैंक क्लर्क रघुवीर प्रजापति को भी दोषी करार दिया गया है।
इन धाराओं में दोषी
कोर्ट ने भारती को आपराधिक साजिश (धारा 120B), धोखाधड़ी (धारा 420), जालसाजी (धारा 467, 468, 471) के तहत दोषी माना है। अलग-अलग धाराओं में 2 से 3 साल तक की सजा सुनाई गई है।
विधायकी पर असर
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, 2 साल या उससे अधिक की सजा होने पर जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत विधायकी समाप्त हो सकती है। हालांकि, यदि हाईकोर्ट से सजा पर स्टे मिल जाता है, तो सदस्यता बहाल रह सकती है।
यह है पूरा मामला
मामला 1998 का है, जब श्याम सुंदर संस्थान की अध्यक्ष (भारती की मां) ने दतिया सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में 10 लाख रुपए की एफडी कराई थी। आरोप है कि एफडी की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दी गई।
फर्जी दस्तावेजों के जरिए 1999 से 2011 तक हर साल 1.35 लाख रुपए ब्याज निकाला गया। यह घोटाला 2011 में भाजपा नेता पप्पू पुजारी के सामने लाने के बाद उजागर हुआ।
लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद फैसला
जांच, ऑडिट आपत्तियों और विभिन्न अदालतों में सुनवाई के बाद मामला आगे बढ़ा। 2015 में प्रशासन की पहल पर आपराधिक केस दर्ज हुआ, जो बाद में एमपी-एमएलए कोर्ट होते हुए दिल्ली ट्रांसफर किया गया।
आगे क्या?
अब नजर हाईकोर्ट पर टिकी है। यदि राजेंद्र भारती को सजा पर (स्टे) मिल जाता है, तो उनकी सदस्यता बच सकती है। अन्यथा, सीट पर उपचुनाव की स्थिति बन सकती है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!