खबर
Top News

कांग्रेस पार्षद को सदन से बाहर जाने के निर्देश: ‘वंदे मातरम’ विवाद के बीच हंगामा; सदन में जय श्री राम के जयकारे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अप्रैल 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
कांग्रेस पार्षद को सदन से बाहर जाने के निर्देश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान बुधवार को सदन में एक बार फिर हंगामे की स्थिति बन गई। ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए विवाद के बीच सभापति मुन्नालाल यादव ने कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख को सदन से बाहर जाने के निर्देश दे दिए। हालांकि उन्होंने शुरुआत में इसका विरोध किया, लेकिन बाद में उन्हें सदन से बाहर जाना पड़ा। भाजपा पार्षदों ने जयश्री राम के जयकारे लगाए।

‘वंदे मातरम’ पर आपत्ति से बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने को लेकर फौजिया शेख ने आपत्ति जताई थी। इस पर सभापति ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें सदन से बाहर जाने के लिए कहा।

वंदे मातरम गाने से किया इनकार
सत्र के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम ने वंदे मातरम गाने से इनकार कर दिया। इससे भाजपा पार्षद आक्रोशित हो गए। वे सभापति के पास पहुंच गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया।

इस्लाम ऐसा करने की अनुमति नहीं देता
सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने को कह दिया, लेकिन फौजिया ने जवाब में कहा कि मुझे एक्ट दिखाइये कि किस एक्ट में गाना जरूरी है, ये लिखा है। हालांकि कुछ देर बाद वे उठकर सदन से बाहर चली गईं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि इस्लाम हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देता।

बजट सत्र के बीच लगातार हंगामा
गौरतलब है कि मंगलवार को नगर निगम ने 8455 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। बुधवार को इस बजट पर चर्चा और बहस शुरू हुई, लेकिन शुरुआत से ही सदन में हंगामे का माहौल बना रहा।

जय श्री राम के नारे
चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद लगातार सवाल उठा रहे हैं, जिनका जवाब सत्ताधारी दल भाजपा के पार्षद और एमआईसी सदस्य दे रहे हैं। इसी दौरान भाजपा पार्षदों ने “जय श्रीराम” के नारे भी लगाए, जिससे माहौल और अधिक राजनीतिक हो गया।

निगम की संपत्तियों पर उठे सवाल
हंगामे के बीच कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने नगर निगम की जमीन और संपत्तियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को सही जानकारी नहीं होती और सवाल पूछने पर वे जिम्मेदारी दूसरे विभागों पर डाल देते हैं। इस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वासन दिया कि सभी सवालों के जवाब सात दिन के भीतर उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्थायी व्यवस्था बनाने पर जोर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभापति मुन्नालाल यादव से इस तरह के मामलों के समाधान के लिए स्थायी व्यवस्था बनाए जाने की भी मांग की, ताकि भविष्य में जानकारी और जवाबदेही को लेकर भ्रम की स्थिति न बने।

संबंधित समाचार

तेज रफ्तार का कहर
Top News

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

1 minute ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:15 से ज्यादा लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

12 minutes ago
बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 18 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 18 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 18 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 19 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 19 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 19 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 19 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 19 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 19 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 19 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 20 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 20 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 20 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 20 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 20 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!