चेकिंग पॉइंट्स पर अवैध वसूली को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत: स्टिंग ऑपरेशन और सिकंदरा घटना के बाद बढ़ा विवाद; पारदर्शिता और सख्त निगरानी की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में परिवहन चेकिंग पॉइंट्स पर कथित अवैध वसूली, दबाव और दुर्व्यवहार को लेकर अब मामला गरमा गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक विस्तृत शिकायत भेजकर तत्काल हस्तक्षेप और सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की गई है।
शिकायत में बताया गया कि परिवहन चेकिंग पॉइंट्स पर आधुनिक और पारदर्शी तकनीक के बजाय पुराने और संदिग्ध तरीकों से जांच की जा रही है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को कानून का भय दिखाकर एंट्री के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। आरोप है कि कुछ जगहों पर निजी व्यक्तियों के जरिये दबाव बनाकर गुंडागर्दी जैसी स्थितियां भी निर्मित हो रही हैं, जिससे सरकार की छवि प्रभावित हो रही है।
स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा: हाल ही एक राष्ट्रीय समाचार पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में परिवहन चेकिंग पॉइंट्स पर कथित अवैध वसूली का खुलासा होने का दावा किया है। वीडियो में विभागीय अधिकारी-कर्मचारी वाहनों के आवागमन के लिए पैसों की मांग करते नजर आए।
सिकंदरा घटना ने बढ़ाई चिंता: शिकायत में सिकंदरा चेकिंग पॉइंट पर बस के साथ हुई घटना को अमानवीय बताया गया। आरोप है कि सड़क पर यात्रियों से भरी बस को रोककर चालक, परिचालक और यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई, जबकि नियमानुसार यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर वाहन को विधिवत जब्त किया जाना चाहिए था।
शिकायत में कहा गया है कि चेकिंग पॉइंट्स पर प्रभावी निगरानी का अभाव है। अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहकर मनमानी कर रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
सरकार द्वारा पूर्व में परिवहन चेकपोस्ट समाप्त करने का निर्णय सराहनीय बताया गया, लेकिन वर्तमान में रैंडम चेकिंग पॉइंट्स अपने मूल उद्देश्य से भटककर फिर से अवैध वसूली के केंद्र बनते जा रहे हैं।
हाल ही जबलपुर में लोकायुक्त कार्रवाई और सिकंदरा की घटना को इसका उदाहरण बताया गया है।
कार्रवाई की मांग: मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि मामले पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में सुगम, सरल और भ्रष्टाचारमुक्त परिवहन व्यवस्था स्थापित की जा सके।
शिकायतकर्ता ने व्यवस्था में सुधार के लिए दिए कई अहम सुझाव
उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को निरीक्षण की जिम्मेदारी।
बॉडी कैमरा और सीसीटीवी से चेकिंग की रिकॉर्डिंग।
15 दिन में कंप्यूटर आधारित रैंडम रोटेशन नीति लागू करना।
मोबाइल रैंडम चेकिंग को बढ़ावा, स्थायी पॉइंट्स कम करना।
यात्रियों और वाहन चालकों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करना।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!