एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत: सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत सामने आई है। रात 1 से 3 बजे के बीच कुछ सीनियर छात्र फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के हॉस्टल पहुंचे और उनके कमरों के दरवाजे खुलवाने के लिए लगातार पीटते रहे। डर के कारण जूनियर छात्रों ने दरवाजे नहीं खोले। सीनियर छात्रों पर उन्हें कमरों से बाहर बुलाने की कोशिश करने का भी आरोप है।
मामले की शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन के एंटी-रैगिंग सेल तक पहुंचने के बाद कॉलेज प्रबंधन से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित रात के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं।
सीनियर छात्रों को ब्लॉक में प्रवेश करने से नहीं रोका
शिकायत के मुताबिक घटना हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-6 की है, जहां फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के विद्यार्थी रहते हैं। आरोप है कि रात करीब 1 से 3 बजे के बीच सीनियर छात्र यहां पहुंचे और जूनियर छात्रों के कमरों के दरवाजे खुलवाने की कोशिश की।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के समय हॉस्टल में सुरक्षाकर्मी मौजूद था, लेकिन उसने कथित तौर पर सीनियर छात्रों को ब्लॉक में प्रवेश करने से नहीं रोका।
कमेटी कर रही जांच
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि कॉलेज को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। विद्यार्थियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
10 दिन में आई दूसरी शिकायत
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में करीब 10 दिन के भीतर रैगिंग से जुड़ी यह दूसरी शिकायत बताई जा रही है। इससे पहले एमटीएच अस्पताल में एक पीजी छात्र ने रैगिंग की शिकायत की थी।
उस मामले में जांच कमेटी गठित की गई थी और एचओडी को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद नया ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया गया। हालांकि, नए रोस्टर में रात के समय केवल एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठे थे।
एंटी-रैगिंग कमेटी सक्रिय, छात्रों के बयान होंगे दर्ज
शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाकर फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
कॉलेज प्रबंधन अब हॉस्टल के ब्लॉक नंबर-6 में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करेगा। विशेष रूप से शिकायत में बताए गए रात 1 से 3 बजे के समय की रिकॉर्डिंग देखी जाएगी।
जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि उस रात सीनियर छात्र ब्लॉक में पहुंचे थे या नहीं और यदि पहुंचे थे तो उन्हें प्रवेश कैसे मिला। फुटेज में किसी सीनियर छात्र के प्रवेश करने या जूनियर विद्यार्थियों को बाहर बुलाने की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
गणेश उत्सव में मीटिंग के बहाने बुलाने का भी आरोप- फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों ने शिकायत में एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है। आरोप है कि गणेश उत्सव के दौरान उन्हें एक मीटिंग के लिए बुलाया गया था।
वहां पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन ले लिए गए थे। विद्यार्थियों ने रैगिंग से संबंधित नियमों और न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए पूरे मामले की जांच और जिम्मेदार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ब्लॉक-6 में सीनियर छात्रों के प्रवेश पर रोक- जानकारी के मुताबिक ब्लॉक नंबर-6 में फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी रहते हैं। नियमों के तहत सीनियर छात्रों का इस ब्लॉक में प्रवेश प्रतिबंधित बताया गया है।
ऐसे में जांच का एक अहम बिंदु यह भी होगा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो सीनियर छात्र ब्लॉक के अंदर कैसे पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उन्हें रोका क्यों नहीं गया।
संबंधित समाचार

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा हिस्ट्रीशीटर:हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

ड्रेनेज खुदाई में फोड़ी नर्मदा सप्लाई पाइपलाइन:पानी के लिए तरस रहे रहवासी

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 वरिष्ठ अधिकारियों के हुए तबादले

इंदौर में 'युवा गूंज' के बाद राहुल की नजर बालाघाट पर:दौरे के बहाने कांग्रेस की जड़ मजबूत करने की कवायद; 1 अक्टूबर को बैहर और बिरसा जा सकते हैं

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!