खबर
Top News

पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत: इतने लाख के टैक्सी भुगतान की जांच के लिए कमेटी गठित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 12:49 pm
शेयर करें:
पूर्व मंत्री के ओएसडी के खिलाफ शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (एमजीएम) में डॉ. राहुल रोकड़े के उपयोग से जुड़े वाहन के भुगतान को लेकर सवाल उठे हैं।

भोपाल और इंदौर के बीच आवाजाही के लिए इस्तेमाल की गई टैक्सी के मद में वर्ष 2021 से 2023 के बीच करीब 40 से 45 लाख रुपए भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत के बाद कॉलेज प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टैक्सी का भुगतान कॉलेज के स्वशासी मद से किया गया, लेकिन राशि के ऑडिट और कार्यकारिणी की बैठक में भुगतान को मंजूरी दिए जाने पर सवाल हैं। हालांकि, भुगतान में अनियमितता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

तीन साल में 40 से 45 लाख रुपए भुगतान का आरोप
ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राधेश्याम मुवेल ने 16 सितंबर 2026 को कॉलेज के डीन को शिकायत सौंपी थी। इसमें भोपाल-इंदौर यात्रा के लिए टैक्सी के भुगतान को निर्धारित नियमों के विपरीत किए जाने का आरोप लगाया गया।

कॉलेज प्रबंधन के दस्तावेजों के अनुसार, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी स्थापना से भेजे गए पत्रों के आधार पर ट्रैवल एजेंसी को वर्ष 2021, 2022 और 2023 में करीब 14 से 15 लाख रुपए सालाना भुगतान किया गया। तीन वर्षों में कुल भुगतान लगभग 40 से 45 लाख रुपए बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना काल में मंत्री के नाम पर वाहन अटैच किया गया था और इसका भुगतान एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्वशासी मद से किया गया।

कॉलेज के अनुसार, संबंधित वाहन का उपयोग डॉ. राहुल रोकड़े कर रहे थे। वे पूर्व में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के ओएसडी रह चुके हैं और वर्तमान में एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमटीए के अध्यक्ष हैं।

भुगतान, स्वीकृति और ऑडिट की होगी जांच
जांच समिति भुगतान से जुड़े आदेशों, नियमों और वित्तीय रिकॉर्ड की पड़ताल करेगी। समिति यह भी देखेगी कि वाहन के भुगतान के लिए जरूरी स्वीकृतियां ली गई थीं या नहीं और प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

शिकायत में भुगतान का ऑडिट नहीं होने और कार्यकारिणी की बैठक में मंजूरी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया है। जांच में इन आरोपों की भी पुष्टि की जाएगी।

चार सदस्यीय समिति गठित, तीन दिन में रिपोर्ट
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है। एनाटॉमी विभाग की सह प्राध्यापक डॉ. शीनू मलिक सूरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपक गवली और प्रशासनिक अधिकारी टीएस बघेल समिति के सदस्य होंगे। लेखा शाखा के सहायक वर्ग-2 कर्मचारी अनिष फतरोड को प्रस्तुतकर्ता नियुक्त किया गया है।

समिति को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया और कथित अनियमितताओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

डॉ. रोकड़े बोले- मैंने कोई भुगतान नहीं किया
डॉ. राहुल रोकड़े ने आरोपों पर सफाई देते हुए कहा, 'मेरे द्वारा कोई भुगतान नहीं किया गया है। मंत्री के निजी स्थापना में वाहन लगा था। यदि कोई अनियमितता बताई जा रही है तो मंत्री कार्यालय से इसकी जांच होना चाहिए।'

संबंधित समाचार

NPCI का बड़ा फैसला
Top News

NPCI का बड़ा फैसला:त्योहारी सीजन में UPI यूजर्स को दी राहत; इस दिन तक मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा

1 minute ago
डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई
Top News

डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की रिश्वत मामले में आए निशाने पर; अब इस पद से भी किया निलंबित

7 minutes ago
जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत
Top News

जुए की फड़ पर दबिश के दौरान युवक की मौत:पुलिस पर मारपीट और समय पर मदद नहीं देने के आरोप; परिजनों ने किया प्रदर्शन

20 minutes ago
SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां
Top News

SIR के खिलाफ विपक्ष की याचिका में इतनी खामियां:इतने रुपए कम जमा की कोर्ट फीस जमा; इस पार्टी के अध्यक्ष आईडी कार्ड की साफ कॉपी मांगी

27 minutes ago
OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?
Top News

OBC आरक्षण पर यहां जाने की तैयारी में मोहन सरकार?:सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री:कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

about 1 hour ago
गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
Top News

गृह मंत्री से मिलने अचानक दिल्ली पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:बंद कमरे में 15–20 मिनट हुई चर्चा; MP की राजनीति में हलचल तेज

about 1 hour ago
एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत
Top News

एमपी बार काउंसिल में इतनी महिला सदस्य मनोनीत:सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का किया पालन

about 2 hours ago
कैफे में कहासुनी के बाद विवाद
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद विवाद:पार्किंग में दो गुटों के बीच जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस पहुंचने से पहले फरार हुए युवक

about 2 hours ago
इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में
Top News

इस राजघराने की संपत्ति का विवाद फिर चर्चा में:किसने मांगा इतने प्रतिशत हिस्सा

about 2 hours ago
शहर में पानी की सप्लाई पर असर
Top News

शहर में पानी की सप्लाई पर असर:नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज; इन इलाकों में हो सकती है परेशानी

about 2 hours ago
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर
Top News

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर:बाइक सवार 3 दोस्तों को मारी टक्कर; एक की मौत

about 2 hours ago
वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में
Top News

वीडियो देखिए, प्रदर्शन करने पहुंचे सीजेपी नेता हिरासत में:समर्थकों के साथ कर रहे थे नारेबाजी

about 3 hours ago
शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 19 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 20 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 20 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 20 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 21 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!