तीर्थनगरी में दर्शन करने आए बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत: घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय बिगड़ी तबीयत; उपचार के बाद भी नहीं बची जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने गुजरात से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नाव से उतरकर घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय उन्हें घबराहट होने लगी।
कर्मचारियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया
मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक की पहचान गुजरात निवासी किशन भाई दया भाई टंडेल के रूप में हुई है।
सीढ़ियां चढ़ते समय हुई घबराहट
जानकारी के अनुसार, किशन भाई अन्य श्रद्धालुओं के साथ ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। नाव से उतरने के बाद घाट की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद नाव चालकों और अन्य लोगों ने तुरंत मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारियों को सूचना दी।
इसके बाद ट्रस्ट कर्मचारी निर्मल चौहान, सुरक्षा गार्ड शिवम पटेल, लकी डोंगरे सहित अन्य कर्मचारियों ने बुजुर्ग को जेपी चौक तक पहुंचाया। वहां से ऑटो की मदद से उन्हें ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल ले जाया गया।
सीपीआर और आपातकालीन उपचार के बाद भी नहीं बची जान
अस्पताल में डॉ. मनोज अडानिया और उनकी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। बुजुर्ग को सीपीआर दिया गया और आवश्यक इमरजेंसी इंजेक्शन भी लगाए गए, लेकिन उनकी नब्ज वापस नहीं आ सकी।
डॉ. अडानिया के अनुसार, बुजुर्ग को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच में पता चला कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
पहले हो चुकी थी बाईपास सर्जरी
जानकारी के मुताबिक, किशन भाई की पूर्व में ओपन हार्ट बाईपास सर्जरी हो चुकी थी। हालांकि, उनकी मौत का सटीक चिकित्सकीय कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
डॉक्टरों ने नियमानुसार पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार करते हुए शव गुजरात ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!