डिवाइडर ने रोकी इतनी कॉलोनियों की राह: नाराज रहवासियों ने घेरा सांसद का घर; दो किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर लोग, स्कूल बसों ने भी बदला रास्ता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार चौराहे पर बने डिवाइडर ने करीब 25 कॉलोनियों के रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रास्ता बंद होने से नाराज महेश विहार सहित आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने रविवार को सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पहुंचकर विरोध जताया।
रहवासियों ने चौराहे पर सुरक्षित कट और ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि सोमवार को समाधान नहीं निकला तो चक्काजाम किया जाएगा।
दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर, स्कूल बसें भी नहीं आ रहीं
रहवासियों का कहना है कि डिवाइडर बनने के बाद नानाखेड़ा जाने के लिए शांति पैलेस चौराहे से घूमकर जाना पड़ रहा है। इससे करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। क्षेत्र में स्कूल बसों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। व्यापारियों ने कारोबार पर असर पड़ने की शिकायत की है।
रहवासी विक्रम सिंह सोलंकी ने बताया कि सांसद ने 10 दिन में समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन समय बीतने के बावजूद रास्ता नहीं खुला।
वहीं, रेखा कदम ने कहा कि लोग विकास के विरोध में नहीं हैं, लेकिन सड़क निर्माण के साथ स्थानीय नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा भी जरूरी है।
सांसद बोले- सोमवार को तीन विकल्प लेकर आएंगे अधिकारी
सांसद अनिल फिरोजिया ने रहवासियों को बताया कि उनकी कलेक्टर और एमपीआरडीसी अधिकारियों से चर्चा हुई है। सोमवार को अधिकारी दो-तीन वैकल्पिक प्लान लेकर आएंगे, जिन पर कॉलोनीवासियों के साथ बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
सांसद ने कहा कि महामृत्युंजय द्वार क्षेत्र अब शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। यहां सुरक्षित कट, ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा क्रॉसिंग जैसी सुविधाएं जरूरी हैं।
समाधान नहीं मिला तो चरणबद्ध आंदोलन
रहवासी संतोष व्यास ने कहा कि सोमवार की बैठक तक आंदोलन स्थगित किया गया है। अधिकारियों का प्रस्ताव लोगों की सुविधा के अनुरूप नहीं हुआ तो चक्काजाम और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
रहवासियों ने डी-मार्ट चौराहे पर सुरक्षित कट और सिग्नल लगाने तथा इंजीनियरिंग कॉलेज अंडरपास के ऊपर कॉलेज की ओर रास्ता बनाने की मांग भी रखी है। उनका कहना है कि इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन के निर्माण में आसपास की कॉलोनियों की आवाजाही का ध्यान रखा जाना चाहिए।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!