1257 बदमाशों को किया चेक: 198 शराबी वाहन चालकों सार्वजनिक पीने वाले 18 शराबियों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

ऑपरेशन मिडनाइट में थानों ने की 557 पर कार्रवाई
267 वारंट और 112 समंस तामील कराए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस ने आधी रात को बड़ा अभियान चलाया। 21 नवंबर की रात ऑपरेशन मिडनाइट के तहत शहरभर की पुलिस ने दबिश दी। अचानक कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया। करीब 1257 गुंडे-बदमाशों और संदिग्धों को चेक किया, जिनमें से 557 के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 198 लापरवाह चालक भी हत्थे चढ़े। वहीं चार चाकूबाजों भी चाकू सहित धराए।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चले इस अभियान में चारों जोन के वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल सड़कों पर उतराथा। देर शाम शुरू हुई चेकिंग और पेट्रोलिंग देर रात तक जारी रही। बदमाशों के ठिकानों, संवेदनशील इलाकों और अपराध के हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखी।
कई स्थानों पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ पर जोर रहा। पुलिस ने वांछित आरोपियों के 267 से अधिक वारंट तामील कराए। इनमें एक फरारी, 83 स्थायी, 75 गिरफ्तारी और 108 जमानती वारंट शामिल हैं।
112 समंस भी तामील कराए गए। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 170 बीएनएस में 20, धारा 129 बीएनएस में 3, धारा 126बी/135(3) बीएनएस में 43 और धारा 141(1)(ख) में एक बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की गई।
शराबियों और नशेड़ियों पर भी शिकंजा- सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष तौर पर सख्ती दिखाई। 198 नशेड़ी चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ 19 केस दर्ज किए गए, जबकि अवैध मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए गए।
चार थाना क्षेत्रों में चाकूबाज गिरफ्तार- एमआईजी, कनाड़िया, लसूड़िया और खजराना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में चार आरोपियों को एक-एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किए गए।
ड्रोन से निगरानी, सड़कों पर पैदल गश्त- हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग के साथ संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पैदल भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से संवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
700 से ज्यादा बदमाशों की कुंडली खंगाली
पुलिस ने आदतन अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला। इसमें 256 गुंडे-बदमाश, 92 नकबजन, 44 लुटेरे, 112 चाकूबाज, 136 निगरानीशुदा बदमाश, 53 जिला बदर और रासुका के आरोपी तथा सात ड्रग्स पैडलर्स सहित 700 से ज्यादा अपराधियों को चेक किया गया।
महिला संबंधी अपराधों, वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ में शामिल रहे आरोपियों पर भी नजर रखी गई। सक्रिय और आदतन बदमाशों को थाने बुलाकर डोजियर भरवाए गए और दोबारा अपराध करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!