गुरु नानक के प्रकाश पर्व पर आस्था का सैलाब: आगे झाड़ू-पानी से राह संवारी; पीछे फूल समेटती चली निगम की टीम, आस्था, सेवा और अनुशासन का अनूठा संगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा श्री इमली साहिब से शुरू हुए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
खास बात यह रही कि गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे संगत झाड़ू लगाकर सड़क साफ करती रही। इसके बाद पानी से मार्ग धोया गया और पुष्प वर्षा की गई। वहीं, यात्रा के पीछे नगर निगम की टीम सड़क पर बिखरे फूलों और अन्य सामग्री को समेटते हुए चलती रही।
आस्था के साथ स्वच्छता और अनुशासन की मिसाल
नगर कीर्तन यशवंत रोड, राजबाड़ा, मृगनयनी चौराहा, गांधी हॉल, रीगल चौराहा, मधुमिलन और जवाहर मार्ग सहित प्रमुख रास्तों से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचेगा। श्रद्धालुओं ने सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए सड़क का एक हिस्सा सामान्य वाहनों के लिए खुला रखने की व्यवस्था की गई।
राजबाड़ा-रीगल मार्ग पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
नगर कीर्तन के चलते राजबाड़ा, रीगल, जवाहर मार्ग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। भारी वाहनों, बसों और लोडिंग वाहनों को भी आयोजन मार्ग पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। एयरपोर्ट जाने वाले वाहन पलासिया, विजयनगर, बापट चौराहा, लवकुश चौराहा और सुपर कॉरिडोर का उपयोग कर सकेंगे। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी।
सफेद वस्त्र और बसंती पगड़ी में संगत
श्री गुरु सिंघ सभा ने पुरुषों से सफेद वस्त्र और बसंती पगड़ी तथा महिलाओं से सफेद सूट और बसंती दुपट्टे में शामिल होने का अनुरोध किया है। निजी वाहनों के लिए पास अनिवार्य रखा गया है। तेज आवाज और मॉडिफाई साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों को अनुमति नहीं दी गई है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!