नर्मदा स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: 3 की मौत; 30 से ज्यादा लोग घायल, कई के हाथ-पैर टूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नर्मदा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नीम घाटी के पास फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
तीन लोगों की मौके पर ही मौत
दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है।
बरमान से नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, सागर जिले की बंदरी तहसील के ग्राम गढ़ौला गोसाई से करीब तीन दर्जन श्रद्धालु शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे। रविवार को सभी लोग स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अपने गांव लौट रहे थे।
ट्रॉली में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सवार थे। इसी दौरान गौरझामर थाना क्षेत्र में नीम घाटी के पास फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार, ट्रॉली के नीचे दबे लोग
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि अन्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसा देखकर वहां से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तत्काल ट्रॉली के नीचे फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी और राकेश यादव की मौत
दुर्घटना में रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं तथा घायलों को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी जुटाई। ट्रैक्टर-ट्रॉली किन परिस्थितियों में अनियंत्रित होकर पलटी, इसकी जांच की जा रही है।
हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!