खबर
Top News

करणी सेना के नाम पर मकान कब्जाया: हार्डवेयर कारोबारी की सुनवाई नहीं कर रही पुलिस; कोर्ट में लंबित है केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 नवंबर 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
करणी सेना के नाम पर मकान कब्जाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस मकान का लाखों रुपए में सौदा हुआ, पूरी रकम चुकाने का दावा किया गया और मालिकाना हक की लड़ाई अदालत तक पहुंच गई, उस पर करणी सेना के कार्यालय का बोर्ड लगने और ताला तोड़कर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।

हैरानी है मकान को लेकर अदालत में विवाद विचाराधीन होने के बावजूद एक तीसरा व्यक्ति खुद को मालिक बता रहा है। हार्डवेयर कारोबारी का आरोप है बेचवाल के रिश्तेदार द्वारा केस निपटाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए गए। तीसरे व्यक्ति ने मकान पर कब्जा कर लिया है। पुलिस से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।

नूरानी नगर निवासी शब्बीर पिता फकरूद्दीन के अनुसार वर्ष 2018 में दीपशिखा होटल के पास, 102 सुखलिया, सांवेर रोड स्थित 10 बाय 60 फीट का मकान और उसमें बनी दुकान व्यवसाय के लिए किराए पर ली थी। जुलाई 2018 में मकान मालिक बद्रीलाल पिता अमरसिंह सोलंकी से 15 लाख 50 हजार रुपए में सौदा कर लिया।

उसी वर्ष तीन-चार किस्तों में पूरी रकम चुका दी थी। इसके बावजूद मकान की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। ब्रदीलाल का बेटा गंभीर धाराओं के केस में छत्तीसगढ़ जेल में बंद हुआ तो उन्होंने एक लाख रुपए की मदद और की। बाद में ब्रदीलाल की नीयत में खोट आ गया और वह मकान पर मालिकाना हक बताते हुए अदालत पहुंच गया। वर्तमान में बद्रीलाल और शब्बीर के बीच मकान को लेकर दीवानी प्रकरण इंदौर के पंद्रहवें व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ खंड की अदालत में विचाराधीन है।

शब्बीर का आरोप है 2021 में बद्रीलाल का रिश्तेदार अनिल संपर्क में आया। उसने अदालत में चल रहा मामला उनके पक्ष में निपटाने का भरोसा दिलाया और एवज में डेढ़ लाख रुपए ले लिए। लंबे समय तक आश्वासन देता रहा। इसी बीच उन्हें अनिल की भूमिका पर संदेह हुआ।

अनिल ने केस निपटाने के नाम पर उन्हें भरोसे में रखकर बद्रीलाल का साथ दिया। इसके बाद उन्होंने अपने साक्ष्य जुटाकर अदालत में पक्ष रखा। शब्बीर का दावा है इस कार्रवाई के बाद मामला एकतरफा होने से बच गया। हालांकि फैसला बाकी है। अगली सुनवाई 14 दिसंबर को है।

पहले लगाया बोर्ड, फिर ताला तोड़कर किया कब्जा
शब्बीर के मुताबिक दीपावली से पहले उनके मकान पर 'श्री राजपूत करणी सेना कार्यालय’ का बोर्ड लगा दिया गया। बोर्ड पर अनुरागप्रताप सिंह राघव, कमल जादौन, रवींद्रसिंह राजपूत और दिग्विजयसिंह सोलंकी सहित अन्य लोगों के फोटो लगे होने का उल्लेख उन्होंने पुलिस शिकायत में किया है।

उनके मकान के पास 'जय अंबे’ नाम से एल्युमिनियम सेक्शन का काम करने वाले शुभम हाड़ा ने मकान पर अधिकार जताया। परिचित जीतू यादव के माध्यम से बात करने पर दावा किया उसके पास 1991 के दस्तावेज हैं और उसने बद्रीलाल को मकान केवल देखरेख के लिए दिया था।

शुभम हाड़ा ने उनके मकान का चैनल गेट तोड़ दिया। अंदर सफाई करवाकर दूसरा ताला लगा दिया। शुभम को कानूनी नोटिस भी भेजा, लेकिन जवाब नहीं मिला है।

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत धोखे में रख दिखाया निराकरण
सबसे गंभीर सवाल सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निपटारे को लेकर है। शब्बीर का दावा है थाने से कार्रवाई नहीं होने पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद बाणगंगा थाने से नीरज तोमर नामक ने थाने बुलाया। पहुंचने में समय लगने की बात कही तो फोन करने वाले ने मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया।

उन्होंने ओटीपी बता दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर शिकायत का निराकरण होने का संदेश आ गया। शब्बीर का सवाल है जब न मकान से कब्जा हटा न ठोस कार्रवाई हुई, तो आखिर समस्या का निराकरण कैसे कर दिया गया? हालांकि, शिकायत बंद होने की वास्तविक प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारी की भूमिका की पुष्टि बाकी है।

पार्षद पति के फोन पर हुई सुनवाई
शब्बीर का आरोप है शिकायत लेकर बाणगंगा थाने पहुंचे तो शुरुआत में उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया गया। तब परिचित जीतू यादव के माध्यम से कांग्रेस पार्षद पति दीपू यादव से संपर्क किया। उनके फोन पर थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने आवेदन रिसीव किया। जांच एसआई मनोज पांडे को सौंपी। उन्होंने शुभम हाड़ा को फोन कर मकान के दस्तावेज लेकर थाने आने को कहा। शुभम ने आधे घंटे में पहुंचने की बात कही, लेकिन नहीं आया।

तारीख पर तारीख…
शब्बीर के मुताबिक, सीएम हेल्पलाइन से शिकायत के निराकरण का संदेश आने के बाद दोबारा संपर्क किया तो थाना प्रभारी से मिलने को कहा गया। थाना प्रभारी ने एक-दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया। शुक्रवार को थाने पहुंचने पर बताया गया दूसरे पक्ष के लोग भी आए थे।

अब दोनों को साथ बुलाया जाएगा। इसके बाद नीरज तोमर ने उन्हें प्रमोद मवाल से संपर्क करने के लिए नंबर दिया, लेकिन फोन नहीं उठने के कारण बात नहीं हो सकी। शनिवार शाम प्रमोद मवाल ने शुभम को फोन किया तो उसने पहले एक घंटे में थाने आने की बात कही।

शाम 7.15 बजे दोबारा संपर्क करने पर रात 8 बजे पहुंचने को कहा, लेकिन बाद में रविवार को आने की बात कही गई। लगातार बुलाने के बावजूद दूसरा पक्ष थाने नहीं पहुंच रहा और पुलिस भी निर्णायक कार्रवाई नहीं कर रही है।

संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली
Top News

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

18 minutes ago
क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा
Top News

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

19 minutes ago
इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च
Top News

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

39 minutes ago
नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर
Top News

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

40 minutes ago
बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे
Top News

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

about 1 hour ago
पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार
Top News

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

about 1 hour ago
ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!
Top News

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

about 1 hour ago
घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश
Top News

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर
Top News

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

about 1 hour ago
गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात
Top News

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

about 2 hours ago
9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर
Top News

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल
Top News

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

about 2 hours ago
खेतों में तैयार थी फसल
Top News

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

about 2 hours ago
थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए
Top News

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

about 2 hours ago
पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी
Top News

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

about 2 hours ago
ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

about 2 hours ago
अहाते बंद तो अब कहीं भी...
Top News

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

about 2 hours ago
बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी
Top News

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

about 2 hours ago
सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय
Top News

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

about 2 hours ago
क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या
Top News

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!