लॉरेंस गैंग के लिए कौन कर रहा इंदौर में 'लोकल सेटिंग'?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों की रंगदारी का फरमान विदेश या दूसरे राज्यों में बैठे गैंगस्टर जारी करते हैं, लेकिन उसे अंजाम देने के लिए स्थानीय जमीन पर आखिर कौन उतरता है? कारोबारी के दफ्तर की रेकी कौन करता है? उसकी आवाजाही की जानकारी कौन पहुंचाता है? और दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाने वाले बदमाशों को ठिकाने और भागने के रास्ते कौन उपलब्ध कराता है?
गांधीनगर की गोधा एस्टेट कॉलोनी में कॉलोनाइजर मनीष गोधा के कार्यालय के पास हुई फायरिंग ने इंदौर के अपराध जगत में इन्हीं सवालों को फिर खड़ा कर दिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पूर्व में मिली धमकियों के कारण इस वारदात में बाहरी गैंग का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अहम सवाल स्थानीय बदमाशों की भूमिका का है।
सूत्रों का दावा है कि बड़ी रंगदारी की रकम में से 10 से 25 प्रतिशत तक हिस्सा स्थानीय स्तर पर काम करने वाले गुर्गों को दिया जाता है। ऐसे में क्राइम ब्रांच की एसआईटी के सामने चुनौती केवल गोली चलाने वालों को पकड़ने की नहीं, बल्कि उनके पीछे काम करने वाले स्थानीय नेटवर्क तक पहुंचने की भी है।
संगठित अपराध में स्थानीय संपर्क किसी भी बाहरी गिरोह के लिए महत्वपूर्णं कड़ी बन सकते हैं। दूसरे राज्य या विदेश में बैठकर किसी कारोबारी को धमकाना अलग बात है, लेकिन उसके कार्यालय, सुरक्षा व्यवस्था, आवाजाही और आसपास के रास्तों की जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।
अपराध जगत से जुड़े सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई, हैरी बॉक्सर और रोहित गोदारा जैसे नामों से जुड़े कथित रंगदारी नेटवर्क में स्थानीय बदमाशों का इस्तेमाल किए जाने की आशंका रहती है। ऐसे लोग कारोबारी के बारे में जानकारी जुटाने, धमकी पहुंचाने और दहशत फैलाने जैसी गतिविधियों में भूमिका निभा सकते हैं।
सूत्रों का दावा है कि करोड़ों रुपए की वसूली होने पर स्थानीय सहयोगियों को उनकी भूमिका के अनुसार 10, 20 या 25 प्रतिशत तक हिस्सा दिया जाता है। हालांकि, इंदौर में ऐसी किसी विशिष्ट रकम के बंटवारे या इन गैंगस्टरों द्वारा स्थानीय बदमाशों को भुगतान किए जाने का प्रमाण फिलहाल सामने नहीं आया है।
सुधाकर राव मराठा के बढ़ते दखल से हलचल- इंदौर के अपराध जगत में गैंगस्टर सुधाकर राव मराठा का नाम भी चर्चा में है। संदीप तेल हत्याकांड के बाद सुधाकर राव का नाम इंदौरी बदमाशों के बीच चर्चा में आया था। सूत्रों का दावा है कि हत्याकांड में जमानत के बाद मराठा ने शहर में अपने संपर्कों का दायरा बढ़ाया है और वह छोटे-बड़े आपराधिक तत्वों को अपने प्रभाव में लाने की कोशिश कर रहा है।
शहर के विवादों में उसके कथित हस्तक्षेप को लेकर भी चर्चाएं हैं। सूत्रों के अनुसार स्थानीय स्तर पर कुछ छोटे गिरोह और बदमाश बड़े आपराधिक नेटवर्क का संरक्षण हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पुराने स्थानीय गिरोहों के बीच प्रभाव और वर्चस्व को लेकर खींचतान बढऩे की आशंका जताई जा रही है।
इसी संदर्भ में गैंगस्टर सतीश भाऊ का नाम भी स्थानीय आपराधिक नेटवर्क की चर्चाओं में आता है। हालांकि, सुधाकर राव मराठा, सतीश भाऊ या उनके कथित सहयोगियों का गोधा एस्टेट फायरिंग से कोई संबंध अभी स्थापित नहीं हुआ है। इस वारदात में उनकी भूमिका होने का कोई पुष्ट तथ्य उपलब्ध नहीं है।
गोधा के कार्यालय के पास आठ फायर, दो बदमाशों का सुराग- 18 नवंबर की देर रात करीब 12.15 बजे गांधीनगर क्षेत्र की गोधा एस्टेट कॉलोनी, सुमति धाम में हेलमेट पहने एक बदमाश ने कॉलोनाइजर मनीष गोधा के कार्यालय के पास मंदिर के समीप पिस्टल से करीब आठ राउंड फायर किए थे।
बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड प्रमोद पटेल के ललकारने पर बदमाश भाग निकला। शुरुआती जानकारी में बदमाश के अकेले आने की बात सामने आई थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज की आगे की पड़ताल में उसके साथ एक अन्य व्यक्ति के होने का संकेत मिला। जांच में सामने आया कि बदमाश स्कूटर के बजाय बाइक से आया था और वारदात के बाद साथी के साथ भाग निकला।
दोनों की गतिविधियां सुपर कॉरिडोर तक सामने आईं, जिसके बाद उनका पता नहीं चल सका। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने आगे निकलने के लिए किसी वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया होगा। हालांकि, उनके भागने का पूरा रास्ता और पहचान अभी स्पष्ट नहीं है।
पांच करोड़ की कथित रंगदारी से जुड़ा पुराना मामला भी जांच के लिए अहम- मनीष गोधा को पूर्व में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित हैंडलर हैरी बॉक्सर के नाम से रंगदारी की धमकी मिलने की बात सामने आ चुकी है। सूत्रों का दावा है कि उस समय पांच करोड़ रुपए की मांग से जुड़ा मामला था और क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से दुबई रकम भिजवाने की भी चर्चा रही थी।
हालांकि, रकम के वास्तविक भुगतान, उसके प्राप्तकर्ता और कथित धमकी से जुड़े इन दावों की आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। बताया गया है कि पूर्व में गोधा को पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी, लेकिन उस समय उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।
इसी पुराने घटनाक्रम के कारण हालिया फायरिंग में लॉरेंस गैंग की भूमिका की आशंका उठी है। सबसे पहले 'खुलासा फर्स्ट' ने इस संभावित कनेक्शन पर सवाल उठाया था। इसके बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी को सौंप दी।
गोली चलाने वालों से ज्यादा अहम, उन्हें भेजने वाला कौन?- इस गोलीकांड की जांच में स्थानीय नेटवर्क की पड़ताल महत्वपूर्ण हो सकती है। सवाल यह है कि वारदात करने वालों को कॉलोनी और कार्यालय की जानकारी कैसे मिली? क्या उन्होंने पहले क्षेत्र की रेकी की थी?
क्या इंदौर में किसी व्यक्ति ने उनकी मदद की? और क्या घटना से पहले या बाद में किसी स्थानीय संपर्क से बातचीत हुई थी? एसआईटी को आशंका है कि वारदात में दिखे दो व्यक्तियों के अतिरिक्त भी कोई सहयोगी हो सकता है।
पुलिस मोबाइल संपर्क, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की आवाजाही से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। यदि किसी बाहरी गिरोह की भूमिका सामने आती है तो उसके स्थानीय सहयोगियों की पहचान जांच की महत्वपूर्ण कड़ी होगी।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!