डेंगू से 21 वर्षीय UPSC एस्पिरेंट की मौत: मां और छोटी बहन भी संक्रमित; परिजनों का आरोप- इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बुधनी में रहने वाली 21 वर्षीय अंकिता ठाकुर की डेंगू और ब्रेन स्ट्रोक के कारण मौत हो गई। शनिवार सुबह भोपाल के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान UPSC एस्पिरेंट ने दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह ब्रेन स्ट्रोक और डेंगू बताई गई है।
पांच दिन के इलाज में खर्च हुए 5 लाख
परिजनों के मुताबिक, पांच दिन के इलाज में करीब पांच लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन अंकिता की जान नहीं बच सकी। चिंता की बात यह है कि परिवार में उसकी मां और छोटी बहन भी डेंगू संक्रमित पाई गई हैं।
बुखार आने पर सिविल अस्पताल ले गए थे परिजन
परिवार के अनुसार, अंकिता को 16 नवंबर को बुखार आया था। इसके बाद उसे बुधनी सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने खून के नमूने लेकर अगले दिन रिपोर्ट देने की बात कही।
17 नवंबर को जांच रिपोर्ट आने के बाद अंकिता को अस्पताल में भर्ती किया गया। परिजनों का कहना है कि उसे ड्रिप लगाई गई और दो इंजेक्शन दिए गए।
परिजनों का आरोप- इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत
अंकिता की मां रागिनी ठाकुर के अनुसार, उपचार के दौरान बेटी को अचानक तेज ठंड लगने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी, जिसके बाद ड्रिप हटाकर इंजेक्शन लगाए गए।
परिजनों का दावा है कि कुछ देर बाद अंकिता को उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे नर्मदापुरम रेफर कर दिया।
प्लेटलेट्स कम होने पर भोपाल रेफर किया
नर्मदापुरम में परिजन अंकिता को पांडे नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जांच में उसकी प्लेटलेट्स कम पाई गईं। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में आवश्यक एचडीपी और आरडीपी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे भोपाल रेफर किया गया।
भोपाल के निजी अस्पताल में अंकिता को एमआईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। पांच दिन तक उपचार चलने के बावजूद शनिवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।
परिवार का कहना है कि इलाज पर प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये खर्च हो रहे थे और कुल खर्च लगभग पांच लाख रुपये तक पहुंच गया।
मां और छोटी बहन भी डेंगू पॉजिटिव
अंकिता की मौत के बाद परिवार में डेंगू संक्रमण को लेकर चिंता और बढ़ गई है। उसकी छोटी बहन राशि और मां रागिनी ठाकुर की जांच रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। परिजनों ने राशि को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर घर पहुंचाया है।
वहीं, मां रागिनी के उपचार की तैयारी चल रही थी, इसी बीच अंकिता के निधन की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पहले भी डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।
यूपीएससी की तैयारी कर रही थी अंकिता
अंकिता पढ़ाई के साथ नौकरी भी कर रही थी। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी और बुधनी के गुरुकुल स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पिता सुशील कुमार ठाकुर वर्ष 2008 से बुधनी में रह रहे हैं। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। अंकिता के असामयिक निधन से परिवार में शोक है।
सीबीएमओ बोले- सिविल अस्पताल में डेंगू जांच की सुविधा नहीं
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी. बड़ोदिया के अनुसार, अंकिता को बुधनी सिविल अस्पताल में उपचार और आवश्यक जांच के बाद हालत गंभीर होने पर नर्मदापुरम रेफर किया गया था।
उन्होंने बताया कि बुधनी सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच की सुविधा नहीं है। यह जांच जिला अस्पताल में की जाती है। एक ही परिवार में तीन सदस्यों के डेंगू संक्रमित मिलने के बाद क्षेत्र में फॉगिंग, लार्वा सर्वे, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं की पर्याप्तता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!