नशे को ठोकर मार जिंदगी से जोड़ा नाता: ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान में 25 युवाओं ने लिया नशा छोड़ने का संकल्प; पुलिस कराएगी मुफ्त इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे की गिरफ्त में फंसे युवाओं को अपराध की दुनिया से दूर कर सामान्य जिंदगी में लौटाने के लिए इंदौर पुलिस ने नई पहल की है। जोन-3 के विशेष अभियान ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ के तहत आयोजित काउंसलिंग सत्र में 25 युवाओं ने नशे से तौबा कर नई शुरुआत करने का संकल्प लिया। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियां समझीं और उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया।
जानकारी के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान सामने आया कि युवाओं में नशे की लत के पीछे परिवार में नशे का माहौल, आर्थिक तंगी, गलत मित्रों की संगति और नकारात्मक सामाजिक परिवेश जैसे कारण प्रमुख हैं। पुलिस ने युवाओं को इन परिस्थितियों से बाहर निकलने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए समझाइश दी।
पुलिस की यह पहल केवल समझाइश तक सीमित नहीं है। नशा छोड़ने के इच्छुक युवाओं को मनोरोग विशेषज्ञों के माध्यम से नि:शुल्क चिकित्सकीय उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से नशे की लत से बाहर निकालकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम एसीपी संयोगितागंज नीति राजेश दंडोतिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें संयोगितागंज थाना प्रभारी नीरज कुमार मेड़ा, पलासिया थाना प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी और छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी जितेंद्र यादव मौजूद थे। अधिकारियों ने प्रत्येक युवा से व्यक्तिगत चर्चा की। युवाओं ने स्वीकार किया कि वे नशे की लत में फंस चुके थे, लेकिन अब पुलिस के सहयोग से सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!