रेप केस दबाने के नाम पर 1 करोड़ की डील: 50 लाख में हुआ सौदा
KHULASA FIRST
संवाददाता

2 लाख एडवांस लिए, 48 लाख के लिए दबाव बनाया तो रिकॉर्डिंग हो गई- गर्भपात तक की बातचीत टेप में, लोकायुक्त की शिकायत पर FIR
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सूत्रों के मुताबिक शंकरगंज निवासी राजा दुबे ने अपने पिता संजयकांत दुबे के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज नहीं होने देने के नाम पर रुपए मांगने की शिकायत की थी। सूत्रों के अनुसार करीब एक साल पहले चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने संजय दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया था।
सूत्रों का दावा है कि केस दर्ज होने से पहले अभिषेक रघुवंशी और अमित खाटवा ने संजय दुबे को पुलिस कार्रवाई से बचाने के नाम पर एक करोड़ रुपए की मांग की थी। हालांकि मल्हारगंज थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार जांच में 70 लाख रुपए की मांग और बाद में 50 लाख रुपए पर सहमति बनने की बात सामने आई है।
जांच के मुताबिक गणेशगंज, बड़ा गणपति निवासी अमित खाटवा ने राजा दुबे को रघुवंशी कॉलोनी निवासी अभिषेक रघुवंशी से मिलवाया था। अमित ने भरोसा दिलाया था कि संबंधित पीड़िता राजा के पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराएगी। इसी सिलसिले में राजा को बड़ा गणपति चौराहा के पास इंदौरी विलेज कैफे के समीप बुलाया गया, जहां रुपयों को लेकर बातचीत हुई।
ताऊ के सामने दिए पैसे, मोबाइल में कैद कर ली बातचीत- एफआईआर के अनुसार राजा दुबे ने अपने ताऊ विजयकांत दुबे की मौजूदगी में आरोपियों को दो लाख रुपए एडवांस दिए थे। इस दौरान हुई बातचीत राजा ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शुरुआती रकम लेने के बाद भी दोनों आरोपी शेष 48 लाख रुपए की मांग करते रहे।
लगातार तकादा होने पर राजा ने उनसे दोबारा मुलाकात की। इस दौरान बाकी रकम के भुगतान और उससे जुड़ी शर्तों पर बातचीत हुई, जिसे राजा ने फिर रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस को उपलब्ध कराई गई रिकॉर्डिंग में शेष रकम मिलने के बाद लिखा-पढ़ी करने की बात सामने आई है। इन्हीं रिकॉर्डिंग के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू की।
अस्पताल ले जाकर गर्भपात कराने की बात भी हुई- रिकॉर्डिंग के अनुसार इस सौदेबाजी में सबसे गंभीर पहलू पीड़िता के गर्भपात को लेकर हुई बातचीत है। पुलिस के अनुसार रिकॉर्डिंग में पूरी रकम मिलने के बाद पीड़िता को कार से अस्पताल ले जाकर पेट की सफाई कराने की बात भी सामने आई है। यह बातचीत उस मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें संजय दुबे के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्मं का आरोप लगा था।
सूत्रों के अनुसार रकम देने के बावजूद चंदन नगर थाने में संजय दुबे के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज हो गया। इसके बाद संजय की गिरफ्तारी भी हुई। सूत्रों का दावा है कि डीएनए जांच में कथित मिसमैच के बाद संजय दुबे को सशर्त जमानत मिली।
दूसरी ओर राजा दुबे का आरोप है कि दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज होने के बाद भी अमित खाटवा और अभिषेक रघुवंशी ने शेष 48 लाख रुपए के लिए दबाव बनाना बंद नहीं किया। लगातार रकम मांगने से परेशान होकर राजा ने मामले की शिकायत की। सूत्रों के मुताबिक दुबे पिता-पुत्र ने लोकायुक्त में भी शिकायत की थी। राजा दुबे की शिकायत पहले चंदन नगर थाने में दी गई थी।
इसके बाद पुलिस उपायुक्त जोन-1 कार्यालय से 20 नवंबर 2026 को जांच के लिए मल्हारगंज थाने भेजी गई। मल्हारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार बिरथरे ने जांच में मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बातचीत के ट्रांसक्रिप्ट, उपलब्ध दस्तावेज और गवाहों के कथनों का परीक्षण किया।
प्रथम दृष्टया जबरन वसूली से संबंधित अपराध बनना पाए जाने पर 21 नवंबर की शाम 7 बजे अपराध क्रमांक 418/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने अभिषेक पिता देवीसिंह रघुवंशी (41) निवासी रघुवंशी कॉलोनी और अमित पिता महेश खाटवा निवासी गणेशगंज, बड़ा गणपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 308(6) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना थाना प्रभारी नीरज कुमार बिरथरे कर रहे हैं।
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस केस से बचाने के नाम पर लाखों रुपए की सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म की शिकायत दर्ज नहीं होने देने का भरोसा दिलाकर पहले एक करोड़ रुपए मांगे गए, फिर 50 लाख रुपए में सौदा तय किया गया।
दो लाख रुपए एडवांस भी ले लिए। 48 लाख रुपए वसूलने के लिए दबाव बनाया गया, जिसकी रिकॉर्डिंग आरोपी पक्ष ने कर ली। हालांकि तमाम वादों और दावों के बावजूद आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज हो गया। इससे आहत आरोपी पक्ष ने लेनदेन और सौदेबाजी की रिकॉर्डिंग लोकायुक्त को देते हुए शिकायत कर दी।
चौंकाने वाली बात यह कि रिकॉर्डिंग में रकम के लेनदेन के साथ पीड़िता का गर्भपात कराने तक की बातचीत कार्रवाई का मजबूत आधार बन गई। मल्हारगंज पुलिस ने अभिषेक रघुवंशी और अमित खाटवा के खिलाफ जबरन वसूली की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
जांच के घेरे में सौदेबाजी, रकम और रिकॉर्डिंग की पूरी कहानी
मामले में पुलिस के सामने अब कई अहम सवाल हैं। आखिर दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं होने देने का भरोसा किस आधार पर दिया गया था? 50 लाख रुपए की कथित डील में दोनों आरोपियों की क्या भूमिका थी? दो लाख रुपए लेने के बाद भी शेष रकम के लिए दबाव क्यों बनाया जा रहा था?
और रिकॉर्डिंग में पीड़िता के गर्भपात को लेकर बातचीत किस उद्देश्य से की गई थी? फिलहाल एफआईआर में दोनों आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप दर्ज हैं। दुष्कर्म और पॉक्सो का मूल प्रकरण अलग है। कथित सौदेबाजी में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता, रकम के वास्तविक लेनदेन और रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की जांच होना बाकी है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!