नर्मदा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: नीम घाटी में भीषण हादसा; ट्रॉली के नीचे दबे ग्रामीण, कई के हाथ-पैर टूटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 पर नीम घाटी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। नर्मदा स्नान और पूजा-अर्चना कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित कुल 36 ग्रामीण सवार थे। हादसा इतना भयावह था कि कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि कुछ सड़क पर दूर जा गिरे। घटनास्थल पर खून से लथपथ घायलों की चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला गया। कई लोगों के हाथ-पैर टूट गए, जबकि कुछ के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
बरमान से नर्मदा स्नान कर लौट रहे थे 36 ग्रामीण
देवरी एसडीएम मुनव्वर खान के अनुसार, बांदरी तहसील के ग्राम गढ़हौला गोसाई के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से नर्मदा स्नान के लिए बरमान गए थे। पूजा-अर्चना और स्नान के बाद सभी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीम घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रक्षा प्रजापति, प्रेमरानी यादव और राकेश यादव के रूप में हुई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
किसी के सिर से बह रहा था खून, किसी के हाथ-पैर टूटे
हादसे के बाद घटनास्थल पर दिल दहला देने वाला मंजर दिखाई दिया। सड़क पर घायल महिलाएं दर्द से कराह रही थीं। कई ग्रामीण गंभीर चोटों के कारण उठ भी नहीं पा रहे थे। ट्रॉली में सवार बच्चे भी दुर्घटना की चपेट में आए।
प्रत्यक्षदर्शी नवीन कुमार ने बताया कि वे सागर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सड़क पर पलटी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। मौके पर कई लोग घायल अवस्था में पड़े थे।
किसी के सिर से तो किसी के हाथ से खून बह रहा था। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
टोल प्लाजा से कैसे गुजर गई यात्रियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली?
इस दर्दनाक हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्री सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शी नवीन कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में इतनी बड़ी संख्या में लोगों को बैठाकर टोल प्लाजा से गुजरने कैसे दिया गया।
उन्होंने कहा कि माल ढुलाई और कृषि कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़ी संख्या में यात्रियों को बैठाकर ले जाना खतरनाक है। ऐसे वाहनों में यात्रियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली में यात्रियों को ले जाने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
हादसा वाहन के बेकाबू होने से हुआ या किसी दूसरे वाहन की टक्कर से?
दुर्घटना की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जानकारी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है, लेकिन यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी दूसरे वाहन की टक्कर से तो हादसा नहीं हुआ।
देवरी एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
गौरझामर और देवरी थाना पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को बैठाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों के संभावित उल्लंघन की भी पड़ताल की जा रही है।
संबंधित समाचार

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी

सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में कई किस्से चर्चा का विषय:सौ करोड़ की जमीन से लेकर सट्टे के कथित नेटवर्क तक; बेशकीमती जमीन के सौदे से किसका नाम जुड़ा

क्या 50 लाख के लिए ही गोद लिए बेटे ने कर दी बाप-बेटी की हत्या:तलाश में तीन टीमें जुटीं; दो कत्ल की थ्योरी पर चाचा ने उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!